महासमुन्द
अपना टिकट कैंसिल करा रहे रेल यात्री
20-Jun-2022 2:46 PM
Join WhatsApp Group 1 यहाँ क्लिक करे
महासमुंद,20 जून। दक्षिण-पूर्वी मध्य रेलवे व कटनी रोड सेक्शन में तीसरी लाइन का काम चलने तथा मालगाड़ी से कोयला ढुलाई के कारण 40 से अधिक ट्रेनों का परिचालन प्रभावित है। इसका असर महासमुंद सहित आसपास के लोगों पर भी पडऩे लगा है। हालांकि संबलपुर डिवीजन से गुजरने वाली मात्र एक दो ही ट्रेनें हैं, जिनका परिचालन हो रहा है। वहीं अन्य रूटों में जाने के लिए यात्रियों को परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है।
यात्री अपना टिकट कैंसिल करा रहे हैं। डीजल के बढ़ते दाम की वजह से वैसे भी बसों का किराया अधिक हो गया है। लिहाजा लंबी दूरी का सफ र करने के लिए लोग यात्री ट्रेनों का सहारा लेते हैं। लेकिन ट्रेनों के परिचालन पर रेलवे गंभीर नहीं दिख रहा है। कोयला ढुलाई के कारण पिछले एक महीने से ट्रेनें रद हैं।
Join WhatsApp Group 2 यहाँ क्लिक करे