महासमुन्द

रथ यात्रा मनाने समिति की बैठक
21-Jun-2022 3:36 PM
रथ यात्रा  मनाने समिति की बैठक

पिथौरा, 21 जून।  आगामी जगन्नाथ रथ यात्रा को भव्य मनाने को लेकर मंदिर चौक स्थित जगन्नाथ मंदिर परिसर में आदिवासी समाज एवं रथ यात्रा समिति की बैठक हुई। जिसमें पदाधिकारियों ने आगामी 1 जुलाई को भगवान जगन्नाथ का निकलने वाला रथ यात्रा को भव्य बनाने की चर्चा की गई। इस दौरान आय ब्यय का विवरण भी प्रस्तुत किया गया। नगर में 115 वर्ष से पूर्व से यहां जगन्नाथ रथ यात्रा लगातार निकाली जा रही है।

रथ यात्रा समिति के अध्यक्ष प्रेमलाल सिन्हा ने बताया कि जगन्नाथ रथ यात्रा को भव्य बनाने के लिए नगर के सभी समाज प्रमुख एवं नगर वासियों से संपर्क किया जा रहा है और वे सभी रथ यात्रा दौरान सहयोग देते हुए हमारे साथ उपस्थित रहेंगे। रथ यात्रा की सभी तैयारी पूर्ण की जा रही है।

समिति के पदाधिकारियों को रथ यात्रा में अधिक से अधिक लोगों को जोडऩे का जिम्मेदारी दी गई। बैठक में संरक्षक जीवन लाल शर्मा, पुजारी चूड़ामणि होता, मन्नूलाल ठाकुर, हरलाल निर्मलकर, निर्मल मंडल, सोहन निर्मलकर, पितांबर डङ़सेना, भूषण सिन्हा, कैलाश अग्रवाल, राणसाय ठाकुर, मनराखन ठाकुर, भूषण सिंह सूर्यवंशी, गंगाधर बरिहा, ईदेश्वर सिन्हा, चंद्रपाल तारक, झगरू राम बरिहा, सुखीराम ध्रुव, जय सिंह नेगी, चंदन ठाकुर, श्याम कुमार नेताम, सहित नगरवासी उपस्थित थे।


अन्य पोस्ट