महासमुन्द
‘छत्तीसगढ़’ संवाददाता
महासमुंद, 20 जून। महासमुंद जिले में थाने में कल दो किशोरियों के परिजनों ने गुम इंसान का मामला दर्ज कराया है तथा चार लोगों के मर्ग मामले दर्ज हुए हैं। महासमुंद कोतवाली में कल दोपहर नदी मोड़ घोड़ारी निवासी सुनील पिता स्व.बलराम उम्र 47 साकीन नदी मोड़ महासमुंद ने मामला दर्ज कराया है कि उनकी बहन कीर्ति उम्र 21 साल, कद 5 फुट 2 इंच, रंग गोरा, चेहरा गोल, आसमानी शर्ट एवं नीला जिंस पहनी है, बी काम तक पढ़ी है, हिन्दी, छत्तीसगढ़ी बोलती है, घर से लापता है। वह अपने घर से कालेज जाना है कहकर निकली थी और अब तक वापस नहीं आई है। इस रिपोर्ट पर से गुम इंशान कायम कर कार्यवाही विवेचना में लिया गया।
इसी तरह तेन्दूकोना थाने में ग्राम घोंच निवासी राजाराम दीवान पिता स्व. देवसिंह ने पुलिस में रिपोर्ट दर्ज कराया है कि 18 साल 6 माह उम्र की उसकी बेटी कुलेश्वरी दीवान, कद 4 फु ट 2 इंच, रंग सावंली, लाल रंग का सलवार एवं लेगीश पहनी है। कक्षा 12 तक पढ़ी है। हिन्दी छग बोलती है। कल वह अपने घर से किसी को कुछ बताए बगैर कहीं चली गयी है। इस रिपोर्ट पर से गुम इंशान कायम कर कार्यवाही विवेचना में लिया गया।
महासमुंद कोतवाली में कल कोमल निर्मलकर पिता मनोज निर्मलकर उम्र 25 साल की सडक़ दुर्घटना में इलाज के दौरान मौत की खबर नूतन देवागंन वार्ड बाय जिला अस्पताल महासमुंद में दर्ज कराई है। मृतक कोमल निर्मलकर पिता मनोज उम्र 25 साल साकीन अयोध्या नगर महासमुंद को सडक़ दुर्घटना में घायल होने के बाद जिला अस्पताल महासमुंद पहुंचाया गया जहां इलाज के दौरान उसने दम तोड़ दिया।
इसी तरह जिले के सिंघोड़ा थाने में वेदकुमार चौहान पिता समारू उम्र 25 साल साकिन छुईहा ने जहर खाकर आत्महत्या कर ली। इसकी खबर टेकराम चौहान पिता नरेन्द्र उम्र 32 साल साकीन बोंदा ने पुलिस को दी।
वहीं बसना थाने में दर्ज रिपोर्ट केमुताबिक राजकुमारी पति सुखराम खुंटे उम्र 55 साल साकीन बेलडीह पठार ने कीटनाशक दवा पीकर आत्महत्या कर ली। बसना थाने में ही नीलावती दास पति श्रीराम उम्र 61 साल साकीन वार्ड नं 1 सांकरा के मौत की खबर दर्ज है, जिसमें बताया गया है कि नीलावती को जहर सेवन के बाद अस्पताल में भर्ती कराया गया था, जहां इलाज के दौरान उसने दम तोड़ दिया।