महासमुन्द

कार के भीतर जुआ खेलते 6 पकड़ाए
21-Jun-2022 4:24 PM
कार के भीतर जुआ खेलते 6 पकड़ाए

2 लाख नगद, 6 मोबाइल व गाड़ी जब्त

‘छत्तीसगढ़’ संवाददाता
महासमुंद, 21 जून।
सरायपाली थाना क्षेत्र के ग्राम झिलमिला स्थित 33 केवी उप केंद्र के पीछे वाहन के अंदर जुआ खेलते हुए पुलिस ने 6 आरोपियों को गिरफ्तार किया है। इनके पास से 2 लाख 3310 रुपए नगद, 6 मोबाइल व एक गाड़ी जब्त की गई है। आरोपियों के खिलाफ पुलिस ने जुआ एक्ट के तहत मामला दर्ज कर लिया है। पकड़े गए सभी आरोपी सारंगढ़ क्षेत्र के रहने वाले हैं।

थाना प्रभारी आशीष वासनिक ने बताया कि मुखबिर से सुचना मिली कि 32 केवी के पीछे ग्राम झिलमिला में चार पहिया वाहन क्रमांक सीजी 13 एडी 5568 में कुछ लोग रुपए का दांव लगाकर काटपत्ती नामक जुआ खेल रहे हैं। सूचना पर टीम घटना स्थल पहुंच घेराबंदी कर वाहन के अंदर जुआ खेलते हुए छोटे मठपारा वार्ड नंबर 9 सारंगढ़ निवासी विक्रांत थवाइत, कुंदन थवाईत, ग्राम उल्ठत्तर थाना सारंगढ़ निवासी भुनेश्वर प्रसाद तिवारी, ग्राम बिल्दी थाना सारंगढ़ निवासी देवनारायण महिलांगे, ग्राम रेड़ा थाना सारंगढ़ निवासी लखन साहू, ग्राम भंवरादादर थाना सारंगढ़ निवासी लखन निषाद को पकड़ा।
 


अन्य पोस्ट