महासमुन्द
‘छत्तीसगढ़’ संवाददाता
महासमुंद, 14 जुलाई। महासमुंद जिले में कल एक बार फिर से 10 कोरोना संक्रमितों की पुष्टि हुई है। मालूम हो कि जिले में बीते माह जून माह में कुल 21 संक्रमितों की पुष्टि हुई थी। जुलाई माह में 1 तारीख को 1, 2 जुलाई को 5, 4 को 2, 5 को 1, 7 तारीख को 4, 8 जुलाई को 5 और 9 जुलाई को 5, 11जुलाई को 8, 12 जुलाई को 9 और 13 जुलाई को 10 संक्रमितों की पुष्टि हुई। इस तरह महासमुंद जिले में जुलाई माह के 13 दिनों में कुल 50कोरोना संक्रमित मिल चुके हैं।
इनमें से अधिकांश संक्रमितों की ट्रैवल हिस्ट्री दूसरे राज्यों की मिली है। इनमें से कई मजदूर हैं, जो यूपी और ओडिशा के ईंट भ_ों व अन्य कार्यों के लिए गए थे। वहीं कई लोग भी बाहर घूमने व अन्य कार्यों को लेकर गए थे। इस तरह जिले में पिछले तीन दिनों में रोजाना मिलने वाले संक्रमितों की संख्या में एक-एक करके इजाफ ा हो रहा है। मिली जानकारी के अनुसार संक्रमितों में 10 से अधिक की संख्या में बच्चे भी शामिल रहे। जिले में परसों मंगलवार को ही 9 संक्रमितों की पुष्टि हुई थी। अभी तक की स्थिति में 33 एक्टिव जिले में केस हैं। सभी इन संक्रमितों में से सिर्फ एक का ही इलाज अस्पताल में हो रहा है। बाकी सभी अपने निवास पर क्वारंटाइन हैं।