महासमुन्द
‘छत्तीसगढ़’ संवाददाता
पिथौरा, 15 जुलाई। समीप के कसडोल विकासखंड के ग्राम कोसमसरा में के दशगात्र कार्यक्रम में भोजन करने वाले कोई 20 से अधिक ग्रामीण उल्टी दस्त के शिकार हो गए। पीडि़त पिथौरा के सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में भर्ती कराए गए। जहां से उपचार के बाद पीडि़तों को घर भेजा जा रहा है, जबकि सूचना के बाद उप स्वास्थ्य केंद्र कोसमसरा में स्वास्थ विभाग द्वारा कैंप लगाकर इलाज किया जा रहा है ।
ग्रामीणों सूत्रों से मिली जानकारी के अनुसार नगर से 10 किलोमीटर बया से कोई 2 किलोमीटर दूर कोसमसारा ग्राम में 4 दिन पहले दशगात्र कार्यक्रम में भोजन खाने से गांव के करीब 20 से अधिक ग्रामीण उल्टी दस्त (डायरिया)के शिकार हो गए। जानकारी मिलने के बाद कसडोल स्वास्थ्य विभाग में हडक़ंप मच गया।
जि़लाधीश रजत बंसल के निर्देश व सूचना पर अनु, अधिकारी राजस्व कसडोल भूपेंद्र अग्रवाल, तहसीलदार कसडोल विवेक पटेल, चौकी प्रभारी बया धनेश ताडेकर सहित स्वास्थ विभाग के अमला देवपुर पहुंचकर कैंप लगाकर ग्रामीणों का इलाज किया जा रहा है जिसमें कुल 8 महिला 8 पुरुष डायरिया से प्रभावित हुए थे, जिसमें 11 लोगों को डिस्चार्ज कर दिया गया है।
एक महासमुंद भेजा गया है, जिसमें चार का अभी कैंप में इलाज हेतु भर्ती हैं। घर-घर जाकर डायरिया से पीडि़त मरीजों का पता किया जा रहा है, साथ ही ओआरएस का पैकेट का भी वितरण किया जा रहे हैं, साथ ही गांव में और नलकूपों में पाउडर भी डलवाया जा रहे हैं।