महासमुन्द

चलित थाने का आयोजन, ग्रामीणों की समस्याओं से हुए अवगत
15-Jul-2022 4:02 PM
चलित थाने का आयोजन, ग्रामीणों की समस्याओं से हुए अवगत

‘छत्तीसगढ़’ संवाददाता
महासमुंद, 15 जुलाई।
पुलिस अधीक्षक भोजराम पटेल के आदेशानुसार थाना बसना क्षेत्र में लगातार चलित थाने का आयोजन किया जा रहा है। उसी तारतम्य में 13 जुलाई को ग्राम जलकोट में चलित थाने का आयोजन किया गया। जिसमें ग्रामीणों से चर्चा कर उनकी की समस्याओं से अवगत होकर उसका यथासंभव निराकरण किया गया।

साथ ही गांव के किशोर वर्ग, वरिष्ठ नागरिकों, ग्रामीणों को यातायात नियमों, साइबर अपराध के जानकारी देकर जागरूक होने अवगत कराया गया। ग्राम में अवैध शराब बिक्री एवं शांति व्यवस्था बनाने हेतु महिला समूह को आगे आने की अपील की गई।

उक्त कार्यक्रम में ग्रामीणों ने बढ़ चढक़र हिस्सा लिया। बीते 10 जुलाई को ग्राम बाराडोली में चलित थाने का आयोजन किया था जिसमें एक अकेले जीवन यापन कर रहे वृद्ध को स्पन्दन कार्यक्रम के तहत टार्च, छतरी, चादर, बिस्तर एवं अन्य जरूयरत की सामग्री प्रदाय की गयी।
 


अन्य पोस्ट