महासमुन्द

खेत खलिहान, तालाबों की स्थिति बेहतर, कोडार, केशवा अब भी खाली
15-Jul-2022 4:24 PM
खेत खलिहान, तालाबों की स्थिति बेहतर, कोडार, केशवा अब भी खाली

पिछले साल की तुलना में बारिश इस साल बेहतर

‘छत्तीसगढ़’ संवाददाता
महासमुंद, 15 जुलाई।
जिले में इस साल बारिश ने लेट लतीफ ी के बावजूद पिछले साल के औसत आकड़े को पार कर दिया है। इस साल जिले में  6.6 मिमी अधिक बारिश हुई है। वहीं ब्लॉक में बारिश की बात करें तो महासमुंद, बसना व पिथौरा में पिछले से अधिक बारिश दर्ज की गई है।

वर्तमान में तीन ब्लॉक में 400 मिमी बारिश का आकड़ा पार हुआ है। बागबाहरा व सरायपाली का आकड़ा फिल हाल पिछले साल से कम है।  इसी क्षेत्र में कम बारिश होने के कारण जलाशयों की स्थिति भी खराब है। जिले में बुधवार सुबह से रिमझिम बारिश हो रही है, जो अभी तक रुकी  नहीं है। इस बारिश से तापमान में भी असर हुआ है।

जिले के खेत खलिहानों, गांवों की गलियों, तालाबों में जगह.जगह बारिश का पानी भर गया है। कई खेतों में पानी लबालब भरा है।
सावन लगते ही बारिश की झड़ी लगी है। जिले के कोडार बांध में 9.8 एवं केशवा में 10 फीट पानी जमा हो चुका है। बागबाहरा क्षेत्र में बारिश  अच्छी नहीं होने के कारण जलाशयों में पानी की आवक बहुत कम है। यहां इस साल अभी तक मात्र 215.6 मिमी ही बारिश हुई है। जबकि पिछले साल आज की तारीख तक 365.8 मिमी बारिश दर्ज की गई थी।
 


अन्य पोस्ट