‘छत्तीसगढ़’ संवाददाता
बागबाहरा, 20 अगस्त। आजादी के अमृत महोत्सव के तहत बागबाहरा में मंडी प्रांगण में भव्य कार्यक्रम आयोजित हुआ। जहां 12सौ से अधिक हितग्राहियों को उज्जवला गैस कनेक्शन प्रदान किया गया।
कार्यक्रम जिला पंचायत सदस्य अलका चंद्राकर के नेतृत्व में आयोजित हुआ। कार्यक्रम में अतिथि के तौर पर सांसद चुन्नीलाल साहू, ओपी चौधरी, सरला कोसरिया, जगन्नाथ पाणिग्रही, जिलाध्यक्ष रूप कुमारी चौधरी, पूर्व विधायक प्रीतम दीवान, परेश बागबाहरा, रामलाल चौहान व त्रिलोचन पटेल शामिल हुए।
कार्यक्रम में अलका चंद्राकर ने कहा कि अब तक हमारे द्वारा 31 हजार 275 हितग्राहियों को उज्जवला गैस विभिन्न अवसरों पर प्रदान किया गया। इसके तहत भाजपा स्थापना दिवस, अटल जी की जयंती, सुशासन दिवस, डॉ श्यामा प्रसाद मुखर्जी व पंडित दीनदयाल उपाध्याय जयंती व पुण्यतिथि और प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के जन्मदिन के अवसर पर वितरित किया गया।
ओपी चौधरी ने कहा कि आजादी के अमृत महोत्सव के अवसर पर आयोजित प्रधानमंत्री उज्जवला योजना बहनों के लिए सम्मान स्वाभिमान सशक्तिकरण की योजना है। गैस के उपयोग से स्वास्थ्य की रक्षा, पर्यावरण को प्रदूषण से बचाने में विशेष योगदान है। साथ ही महिलाओं को घर परिवार बच्चों के लिए पर्याप्त समय दे रही हैं।
इस अवसर पर प्रदीप चंद्राकर, थान सिंह दीवान, शंकर तांडी, मोनिका साहू, राकेश चंद्राकर, सुरेश नरेडिया, कामता पटेल, मंडल अध्यक्ष प्रेम साहू, पीलेश्वर पटेल, सागर चंद्राकर, धर्म दीवान, प्रीतम साहू, भोजनाथ देवांगन, नरेंद्र बग्गा, विनोद दीवान, कुलेश देवांगन, संजय मालवे, ममता साहू, डाली ध्रुव, हरमीत बग्गा, रवि फरोदिया, दिनेश रूपरेला, नारायण तांडी, रूपेश साहू, लोकेश, नीलकंठ साहू, संदीप घोष, धर्म साहू, मोगेश चंद्राकर व भीखम ठाकुर के साथ अन्य मौजूद थे।