महासमुन्द
दो दिनों में 1 लाख 82 हजार से ज्यादा समझौता शुल्क वसूली
तय दर पर ही किराया लेने दी हिदायत
‘छत्तीसगढ़’ संवाददाता
पिथौरा/महासमुंद, 21 अगस्त। शनिवार को दूसरे दिन भी यात्री बसों का निरीक्षण जिला परिवहन अधिकारियों द्वारा महासमुंद जिले के राजिम मोड़, बागबाहरा रोड पर चेकिंग की गयी।
जिला परिवहन अधिकारी आरके ध्रुव के मुताबिक 13 वाहनों से कुल 34,800 रुपए समझौता शुल्क वसूल किया गया है। साथ ही वाहन स्वामी, चालकों को समस्त वैध दस्तावेजों के साथ-साथ शासन द्वारा निर्धारित दर पर ही किराया लिये जाने हेतु हिदायत दी गयी।
मालूम हो कि बीते शुक्रवार को हुई यात्री बसों एवं अन्य वाहनों से चेकिंग के दौरान 1 लाख 44 हज़ार रुपए समझौता शुल्क वसूल किया गया था। इन दो दिनों में 1 लाख, 82 हजार 800 का समझौता शुल्क वसूल किया गया। मिली शिकायतों के चलते महासमुंद से बागबाहरा एवं महासमुंद से राजिम मार्ग पर अधिक किराया, बिना परमिट, बिना फिटनेस, बिना टैक्स, बिना बीमा के संचालित वाहनों पर कार्यवाही की गई। चेकिंग के दौरान परमिट शर्तो का उल्लंघन करते पाये जाने पर 4 वाहनों से 20 हजार रुपए समझौता शुल्क वसूल किया गया। बिना फिटनेस के संचालित 02 वाहनों पर कार्यवाही करते हुए 6000 रुपए समझौता शुल्क वसूल किया गया। बिना प्रदूषण के संचालित 02 वाहनों के विरूद्ध कार्यवाही करते हुए 4000 रुपए समझौता शुल्क वसूल किया गया एवं अन्य अपराध के तहत कुल 05 वाहनों के विरूद्ध कार्यवाही करते हुए कुल 4 हजार 800 रुपए समझौता शुल्क वसूल किया गया। इस तरह कुल 13 वाहनों से कुल 34 हजार 800 रुपए समझौता शुल्क वसूल किया गया है।चेकिंग की कार्रवाई में महासमुंद के साथ सहायक परिवहन उप निरीक्षक राजेन्द्र कुमार पटेल एवं प्रधान आरक्षक कमल नारायण ठाकुर, तुलाराम कश्यप, मोहन कुमार कण्डरा योगदान सराहनीय रहा।