महासमुन्द
विहिप स्थापना दिवस और जन्माष्टमी हर्षोल्लास से मना
21-Aug-2022 4:09 PM
Join WhatsApp Group 1 यहाँ क्लिक करे
महासमुंद, 21 अगस्त। बीते 19 अगस्त शुक्रवार को स्थानीय राधा कृष्ण मंदिर इमली भांठा महासमुंद में विश्व हिंदू परिषद की स्थापना दिवस के साथ ही कृष्ण जन्माष्टमी का उत्सव बड़े ही हर्षोल्लास के साथ मनाया गया। कार्यक्रम में मुख्य रूप से विश्व हिंदू परिषद जिला सह मंत्री धनेंद्र चंद्राकर ने विश्व हिंदू परिषद के स्थापना के बारे में जानकारी दी साथ ही भजन संध्या का आयोजन किया गया। कार्यक्रम का संचालन अध्यक्ष राजेश स्वर्णकार ने किया। इस बीच उपाध्यक्ष अश्वनी शर्मा, नगर मंत्री हिमांशु तिवारी, राहुल गुप्ता, चंद्रशेखर गौर, कविता चंद्राकर व वार्ड के गणमान्य नागरिक उपस्थित थे।
Join WhatsApp Group 2 यहाँ क्लिक करे