महासमुन्द

खडख़डिय़ा जुआ खिलाते 6 पकड़ाये
21-Aug-2022 6:11 PM
खडख़डिय़ा जुआ खिलाते 6 पकड़ाये

‘छत्तीसगढ़’ संवाददाता
पिथौरा, 21 अगस्त।
आज सांकरा पुलिस द्वारा ग्राम धरमपुर थाना सांकरा मे रूपये- पैसे की दाव लगाकर अवैध रूप से खडख़डिय़ा नामक जुआ  खिलाते 6 लोगो को पकड़ा है। आरोपियों से करीब 9 हजार रुपये नगद सहित खडख़डिय़ा खिलाने की सामग्री जब्त की है।

मिली जानकारी के अनुसार जिले के सांकरा थाना क्षेत्र एवम बलौदाबाजार जिले की बया चौकी क्षेत्र में खडख़डिय़ा नमक जुआ खिलाने वाले गिरोह सक्रिय है।
बताया जाता है कि ये गिरोह ग्रामो में खुद के खर्च से ही मड़ई और मेला आयोजित करते है। इसके बाद जिन कंधों पर इस अवैध कार्य रोकने की जिम्मेदारी होती है, उन्हें ही मैनेज कर मड़ई की रात भर खडख़डिय़ा के नाम पर पूरे ग्राम एवम आसपास के जुआडिय़ों को जीत का लालच देकर रात भर में लाखों रुपये कमा लिए जाते हैं। 

सांकरा क्षेत्र में भी लगातार उक्त जुआ खिला कर भोले भाले ग्रामीणों को लूटा जा रहा था। इसकी शिकायत एक पत्रकार द्वारा लगातार सांकरा पुलिस तक सोसल मीडिया के माध्यम से पहुचाने का प्रयास किया जाता रहा। इसके बाद भी स्थानीय पुलिस द्वारा कार्रवाई नही किये जाने से सोसल मीडिया के जिला स्तर पर उक्त शिकायत की थी। जिस पर पुलिस अधीक्षक द्वारा तत्काल संज्ञान में लेकर कार्रवाई  के निर्देश दिए थे लिहाजा खडख़डिय़ा पर कार्यवाही हेतु सायबर सेल की टीम भेजी गई।

पुलिस ने लोकनाथ साहू धरमपुर, भूषण साहू   भोकलूडीह, अगस्ती धरमपुर, प्रकाश बढ़ई धरमपुर, इन्द्रो बाघ कोदोगुड़ा एवम कैलाश  यादव ग्राम धरमपुर थाना साँकरा  को मौके से गिरफ्तार कर  उनके कब्जे से नगदी रकम 8840 रूपये, 2 मोबाइल कीमती 3000 रूपये, तथा जुआ पट्टी, टोकनी, 6 नग गोटी  जुमला कीमती 11840 रूपये जब्त कर आरोपीयों की विरुद्ध 13 जुआ एक्ट की  कार्रवाई  कर विवेचना मे लिया गया। 

कार्रवाई  में थाना सांकरा एवं साइबरसेल महासमुंद का संयुक्त विशेष योगदान रहा

 


अन्य पोस्ट