महासमुन्द
सट्टा खेलते युवक गिरफ्तार
21-Aug-2022 3:53 PM
Join WhatsApp Group 1 यहाँ क्लिक करे
‘छत्तीसगढ़’ संवाददाता
महासमुंद, 21 अगस्त। बागबाहरा थाना क्षेत्र के ग्राम खोपली पड़ाव के पास पुलिस ने एक दुकान संचालक को सट्टा पट्टी के साथ पकड़ा है। पुलिस ने आरोपी के खिलाफ जुआ एक्ट के तहत कार्रवाई की। पुलिस के अनुसार मुखबिर से सूचना मिली कि खोपली पड़ाव के पास अमर सोनी अपने डेली नीड्स की दुकान में रुपए का दांव लगाकर सट्टा पट्टी खेल रहा है। सूचना पर टीम ने घेराबंदी कर अमर सोनी को पकड़ा।
Join WhatsApp Group 2 यहाँ क्लिक करे