महासमुन्द

बसना थाना क्षेत्र में तीन अलग-अलग जगह चोरी
21-Aug-2022 3:59 PM
बसना थाना क्षेत्र में तीन अलग-अलग जगह चोरी

‘छत्तीसगढ़’ संवाददाता

 

महासमुंद,  21 अगस्त। बसना थाना क्षेत्र में तीन अलग-अलग जगह चोरी की वारदात घटित हुई है। पुलिस ने इन मामलों में अज्ञात के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया है। पुलिस के अनुसार ग्राम भस्करापाली स्थित हाईस्कूल के प्राचार्य सूबेसिंह चौहान ने पुलिस को बताया कि 18 अगस्त को विद्यालय संचालन के बाद शाम बजे स्कूल को बंद कर चले गए थे। दूसरे दिन 19 अगस्त को पता चला कि विद्यालय के मेन गेट का ताला टूटा हुआ और गेट खुला है। अंदर जाकर देखा तो स्कूल के सामान एक नग कम्प्यूटर सेट कीमती 12 हजार, चार नग रबड़ सील नहीं हा। अज्ञात चोरों ने चुरा लिया है। 

इसी तरह दूसरे मामले में ग्राम गोडमर्रा निवासी केशव लाल भोई जल संसाधन विभाग से असिस्टेंट इंजीनियर से सेवानिवृत्त हुए हंै। घटना की रात वह परिवार समेत शहर से बाहर था। इसी दौरान चोरों ने घर में रखे एलईडी टीवी कीमती 10 हजार, 3 बोरा धान उठा ले गए। तीसरे मामले में किसान प्रेमसागर पटेल ने पुलिस को बताया है कि उन्होंने अपना ट्रैक्टर पड़ौसी अनिरुद्ध भोई के घर पर खड़े किया था। जिसके दो नग केजव्हील कीमती 40 हजार रुपए बीते 12 जुलाई की रात अज्ञात ने पार कर दी है।


अन्य पोस्ट