महासमुन्द

महाविद्यालयों की रिक्त सीटों पर प्रवेश एक बार फिर प्रभावित हो सकती हैं
20-Aug-2022 6:22 PM
महाविद्यालयों की रिक्त सीटों पर प्रवेश एक बार फिर प्रभावित हो सकती हैं

महासमुंद, 20 अगस्त। आज महासमुंद में महाविद्यालय खुलते ही प्रवेश सूची चस्पा करने की खबर मिली है। इसके बाद सिर्फ आज ही कालेजों  में प्रवेश लेने वाले विद्यार्थी प्रवेश ले सकते हंै बाद में इन्हें परेशानी का सामना करना पड़ेगा। क्योंकि कल 21 अगस्त को रविवार अवकाश है। इसके बाद 22 से कर्मचारी अधिकारी हड़ताल पर चले जाएंगे। इसकी वजह से प्रवेश प्रभावित रहेगी। इस तरह महाविद्यालयों की रिक्त सीटों पर प्रवेश एक बार फिर प्रभावित होने संभावना है। इस वक्त लगातार छुट्टी चल रही है और तीसरे चरण के लिए आवेदन की प्रक्रिया भी शुरू हो गई है। कल

शुक्रवार को आवेदन करने की प्रक्रिया का अंतिम समय था। मालूम हो कि जिले के तीन महाविद्यालयों में सीटें अभी भी खाली है। वहीं एक दो  महाविद्यालयों में एक दो विषय की सीटें खाली है।

पहले व दूसरे चरण में चिरको, पिरदा व जिला मुख्यालय के माता कर्मा कन्या महाविद्यालय की  सीटें नहीं भर पाईं। इसके अलावा तेंदूकोना व बागबाहरा में एक-एक विषय की सीटें खाली है। जिले के महाविद्यालयों में करीब 15 हजार आवेदन प्राप्त हुए थे। 


अन्य पोस्ट