ग्रामीण महिला पुरुषों, महिलाओं, युवाओं और बच्चों ने उत्साह से हिस्सा लिया
‘छत्तीसगढ़’ संवाददाता
महासमुंद, 18 नवंबर। जिला प्रशासन तथा खेल एवं युवा कल्याण विभाग महासमुंद द्वारा विकासखंड स्तरीय युवा उत्सव वर्ष 2022-23 का आयोजन एकलव्य आवासीय विद्यालय भोरिंग महासमुंद में 16 नवंबर को आयोजित हुआ जिसमें ग्रामीण महिला पुरुषों, महिलाओं, युवाओं और बच्चों ने अपने अपने हुनर प्रस्तुत किया। कार्यक्रम के मुख्य अतिथि विनोद सेवन लाल चंद्राकर संसदीय सचिव छत्तीसगढ़ शासन एवम् विधायक महासमुंद थे। कार्यक्रम की अध्यक्षता अमर अरुण चंद्राकर सदस्य जिला पंचायत ने की। विशिष्ट अतिथि के रूप में रमाकांत ध्रुव जनपद सदस्य, राजेश साहू सरपंच प्रतिनिधि भोरिंग, वेद प्रकाश पंच उपस्थित थे।
उक्त आयोजन में शिल्पा साय सहायक आयुक्त आदिवासी विकास विभाग, सीईओ प्रभा मारकंडे जिला अंत्यावसायी, मनोज धृतलहरे खेल अधिकारी, प्राचार्य तुलेंद्र सागर, उप प्राचार्य वी के असगर, दिलीप चंद्राकर, किशन देवांगन प्रमुख रूप से उपस्थित थे। मंच का संचालन सेवन दास मानिकपुरी, आभार व्यक्त तुलेन्द्र सागर ने किया।
कार्यक्रम में निर्णायक सुरेंद्र मानिकपुरी, वी के असगर, अवनीश वाणी, आदित्य ठाकुर, रमाकांत ध्रुव, सुनील भोई, हितेंद्र साहू, छन्नू साहू, अंजनी साहू, इंद्राणी भास्कर, हीरू साहू, निवेदिता वर्मा इत्यादि का सहयोग रहा। आयोजन को सफल बनाने में नगर पालिका, स्वास्थ्य, शिक्षा, आदिवासी विकास विभाग, पुलिस के साथ निलेश खांडे, वेदराम रात्रे, संदीप साहू, गणेश कोसरे आदि का सहयोग रहा।
इस युवा उत्सव आयोजन में विभिन्न विधाओं एवं खेलों की आयोजन किया गया। जिसमें लोक में लोकगीत प्रथम द्रोपदी साहू, द्वितीय भवन धुरी, एकांकी में प्रथम .प्लास्टिक की गुडिय़ा महासमुंद, शास्त्रीय गायन प्रथम अमित हिषीकर महासमुंद, द्वितीय नीलम दीवान एकलव्य भोरिंग, हारमोनियम वादन में प्रथम टेमेंद्र साहू, तबला वादन में प्रथम मोक्ष कुमार साहू, द्वितीय देवेंद्र धीवर, बांसुरी वादन में प्रथम तनय शर्मा, द्वितीय योगेंद्र साहू रहे।
इसी तरह उड़ीसी नृत्य में प्रथम ज्योति बरिहा एकलव्य स्कूल, पारंपरिक वेशभूषा में प्रथम पूर्णमासी दीवान, द्वितीय भूमिका ध्रुव, छत्तीसगढ़ी व्यंजन में प्रथम एकलव्य विद्यालय भोरिंग, भौंरा में पुरुष वर्ग प्रथम अभिषेक नेहरू, द्वितीय जगदीश धीवर, महिला वर्ग में प्रथम रुकमणी साहू, गेड़ी दौड़ पुरुष वर्ग प्रथम नोमेश ध्रुव, फुगड़ी पुरुष वर्ग प्रथम भूपेंद्र साहू, महिला वर्ग प्रथम गीतांजलि साहू, चित्रकला में प्रथम .रेशम यादव, द्वितीय मनीष ध्रुव, वादविवाद पक्ष में प्रथम मिथिलेश चंद्राकर, द्वितीय मुकेश वर्मा, विपक्ष में प्रथम भैरव प्रसाद पाल, द्वितीय गुलाब सेन, निबंध प्रतियोगिता में प्रथम मिथिलेश चंद्राकर, द्वितीय मदन चौधरी रहे।
इसी क्रम में आयोजित तात्कालिक भाषण में प्रथम भैरव प्रसाद, द्वितीय नित्या पटेल, क्विज प्रतियोगिता में प्रथम हिरेंद्र साहू, मुकेश वर्मा, द्वितीय मदन चौधरी व मिथिलेश रहे। कबड्डी प्रतियोगिता पुरुष वर्ग में प्रथम कौंदकेरा, द्वितीय गोपालपुर, महिला वर्ग प्रथम एकलव्य विद्यालय, द्वितीय हाई स्कूल भोरिंग, खो.खो प्रतियोगिता पुरुष वर्ग में प्रथम भोरिंग, द्वितीय एकलव्य विद्यालय, महिला वर्ग में प्रथम एकलव्य विद्यालय भोरिंग, द्वितीय भोरिंग रहा।
इसी प्रकार 40 वर्ष से अधिक आयु वर्ग में लोक नृत्य प्रथम तुलस राम साहू,द्वितीय पीला दाऊ साहू, भौंरा-लट्टू प्रथम पुरुष वर्ग अजय कुमार, द्वितीय राधेश्याम भोई, महिला वर्ग प्रथम कुंती साहू,द्वितीय चंद्रकला साहू, गेड़ी दौड़ पुरुष वर्ग प्रथम राधेश्याम भोई, महिला वर्ग प्रथम शीतल साहू, फुगड़ी महिला वर्ग प्रथम कुंती साहू, कबड्डी प्रतियोगिता पुरुष वर्ग प्रथम महासमुंद, महिला वर्ग प्रथम महासमुंद, खो-खो प्रतियोगिता पुरुष वर्ग प्रथम महासमुंद, महिला वर्ग में प्रथम महासमुंद रहा।