महासमुन्द
महुआ शराब के साथ एक गिरफ्तार
17-Nov-2022 7:09 PM
Join WhatsApp Group 1 यहाँ क्लिक करे
सरायपाली, 17 नवंबर। थाना अंतर्गत ग्राम बुधु डोगर में अवैध रूप से देशी महुआ शराब बेचने के लिए रखें एक व्यक्ति को पुलिस ने 50 लीटर शराब के साथ गिरफ्तार किया हैं, उनके खिलाफ धारा 34(2) आबकारी एक्ट के तहत कार्रवाई की जा रही हैं।
पुलिस से मिली जानकारी अनुसार ग्राम बुधुडोंगर में एक व्यक्ति अवैध रूप से बेचने के लिए महुआ शराब रखा हंै। सूचना पर पुलिस की टीम उक्त संदेही के घर बुधुडोंगर पहुंची तो वह पुलिस को देख भागने लगा जिसे घेराबंदी कर पकड़ा गया, उनके पास से तीन अलग-अलग जरकिन में 50 लीटर हाथ भट्टी महुआ शराब कीमत 10000 पाया गया, जिसे जब्त कर आरोपी के खिलाफ आबकारी एक्ट के तहत कार्रवाई की जा रही है।
Join WhatsApp Group 2 यहाँ क्लिक करे