‘छत्तीसगढ़’ संवाददाता
पिथौरा, 18 नवंबर। दो साल से पैरों में दाद-खुजली से परेशान बुजुर्ग ने खेत की माटी को लगा लिया। राहत मिली तो दूसरे दिन वहीं फिर जाकर फिर माटी को लगा लिया। उसे विश्वास होने लगा कि माटी में जरुर कुछ हंै। उसने इसे भगवान की कृपा समझा और वहीं बैठकर प्रार्थना करने लगा। इसी बीच महुए के पेड़ के नीचे जहां बैठा था उस जगह को साफ करने लगा। पेड़ की जड़ में एक पत्थर दिखा, उसका विश्वास बढ़ता गया और उसे लगा कि भगवान शिव अवतरित हुए हैं । वह गांव लौटा और लोगों को पूरी बात बताई। अब यह विश्वास आसपास के गांव में इस तरह फैला कि बोरवेल के पास का यह खेत आस्था का समुद्र बन गया।
सोशल मीडिया ने रही सही कसर पूरी कर दी। खुजली दूर होने से शुरू हुआ यह विश्वास अब चमत्कार बनकर लकवा, हड्डी दर्द ठीक होने से लेकर तमाम तरह के रोगों, दिक्कतों को दूर करने वाला बनकर प्रचारित होने लगा और अब आसपास के प्रांतों से लोग पहुंचने लगे हैं। अब जितने मुंह उतनी बातें, किसी ने किसी को ठीक होते देखा नहीं, सुनने की बात करते हैं, और सुनकर आने की बात करते हैं।
छत्तीसगढ़ के महासमुंद जिले के पिथौरा ब्लॉक से महज 6 किलोमीटर दूर गाँव किशनपुर की जो इन दिनों अचानक लोगों के आस्था का केंद्र बन गया हंै। सुबह होते ही लोगों की भीड़ उमडऩे लगती है, अपनी मन्नत लेकर पहुंचने लगे हैं। खासकर सोमवार को जिसे शिव पूजा का विशेष दिन माना जाता है. नारियल और चढ़ावा चढऩे लगा, अब मन्दिर बनने की तैयारी भी होने लगी है।
एक महुआ पेड़ के नीचे एक पत्थर पर गुलाल और बंदन लगा कर फूल मालाएं चढ़ी हैं। आसपास नारियल के ढेर एवं रुपयों का चढ़ावा भारी मात्रा में दिखाई दे रहा हैं।
मेला जैसा माहौल
महंगाई के इस दौर में आवश्यक संसाधन जुटाने के लिए भी इंसान किसी चमत्कार की आस में बैठा हैं। पर सबसे बड़ा चमत्कार तो यह कि यहां दूकानें सजने लगी हैं, मेला भरने लगा हंै, लोगों को रोजगार मिलने लगा हंै।
खेत मालिक का परिवार जुटा व्यवस्था में
किशनपुर के लिंगराज प्रधान परिवार के खेत में ही कथित शिवलिंग प्रकट हुए हैं। अब इस स्थान पर बकायदा दिन भर भजन बजते रहते हिं. लिंगराज प्रधान और वासुदेव बारीक ने इस प्रतिनिधि को बताया कि जिस स्थान पर वर्तमान में शिवलिंग की पूजा हो रही हैं।
वहां पर खेत था और धान लगा था। ढाई माह पूर्व ग्राम का ही शौकि़लाल सेठ अपने शरीर की बीमारी से परेशान हो कर इनके खेत के पास आया और अपने खुजली युक्त पैरों में मिट्टी लगाई और वहीं बैठ कर शिवजी का ध्यान करने लगा।
इसके बाद वापस घर आ गया सुबह उसने अपना पैर देखा तो उसमें दर्द नहीं था और खुजली भी कम हो गयी थी। इसके बाद दूसरे दिन भी शौकी ने इसे दोहराया और आसपास देखा तो एक महुआ पेड़ के नीचे जाले लगे थे जिसे हटाया तो उन्हें एक छोटा सा शिवलिंग की तरह पत्थर दिखा।
धीरे-धीरे यह बात सोशल मीडिया पर इतनी तेजी से वायरल हुई कि दुखों से परेशान लोग यहां पहुचने लगे। अब हालात यह हो गए हैं कि प्रतिदिन हजारों की भीड़ इस कथित शिवलिंग के दर्शन के लिए पहुंच रहे हैं।

मुझे भोलेनाथ ने ठीक किया- शौकी
ग्राम किशनपुर के ग्रामीण शौकीलाल सेठ से जब इस प्रतिनिधि ने बात कि तब उसने बताया कि वे अपने पैरों में कुछ चकते होने से खुजली सें परेशान था। इसी बीच परन्तु वासुदेव के खेत के पास की मिट्टी लगाई तो ठीक होने लगा और वहां महुआ पेड़ के नीचे स्वमेव प्रकट शिव जी ने उन्हें ठीक कर दिया है। उसने बताया कि ग्राम के और लोग भी अपनी बीमारी लेकर गए थे सभी को आराम हो गया।
झारखंड और ओडिशा से आए श्रद्धालुओं ने बताया कि उन्हें सोशल मीडिया से पता चला कि पिथौरा के समीप शिवजी प्रकट हुए हैं इसलिए हम यहां दर्शन कर अपनी मन्नतें लेकर आए हैं।
इन्होंने यह भी कहा कि लोग यहां के दर्शन मात्र से ठीक हो रहे हैं, परन्तु इस प्रतिनिधि के यह पूछने पर कि कौन ठीक हुआ हंै जानते हो, तब उन्होंने कहा कि ऐसा उन्होंने सुना हैं।
इस इलाके में महकमा और मेटकुला में भी ऐसा हो चुका
ज्ञात हो कि उक्त तरह का कथित चमत्कार इस क्षेत्र में लगातार हो रहे हैं। कोई 3 वर्ष पहले सोनाखान के पास ग्राम महकम में भी इसी तरह भगवान प्रकट होने की अफवाह से लगातार दो तीन माह प्रतिदिन हजारों की भीड़ जुटती थी। इसके बाद दो वर्ष पूर्व बया के समीप भी एक कथित चमत्कार में घुटना एवम कमर दर्द ठीक होने की अफवाह ने उपचार करने वाले बैगा को मालामाल कर दिया था। अब यही स्थिति किशनपुर की भी हंै।
ट्रक भर नारियल एवं प्रतिदिन 10 हजार चढ़ावा
किशनपुर के कथित महादेव में दर्शनार्थी मुक्त हस्त से दान कर रहे हैं। भाजपा नेता संपत अग्रवाल ने 1 लाख 11 हजार रुपये का दान किया। इसके अलावा प्रतिदिन करीब करीब 10 हजार रुपए चढ़ोत्तरी के आ रहे हैं। इस चढ़ोत्तरी को दूसरे दिन शिवलिंग की देखरेख वाले भोजराज बारीक देवराज बारीक, दुबराज गजराज सहित कुछ ग्रामीणों के साथ बैंक में जमा करवा रहे हंै। जिसका भविष्य में इस स्थान पर मंदिर बनवाने की योजना हैं।
मिट्टी में होते हैं ऐसे गुण की दाद खुजली भी हो जाती हंै ठीक
उक्त संबंध में प्राकृतिक चिकित्सक डॉ. लाल बहादुर मोहन्ती ने बताया कि उन्होंने स्थल देखा हंै। वहां के खेत में काली और लाल चिकनी मिट्टी हैं। प्राकृतिक चिकित्सा में मिट्टी के लेप का काफी महत्व हैं। मिट्टी के लेप से अनेक चरम रोग ठीक होते हंै।
लिहाजा शौकी के पैरों में चरम रोग हैं जो कि प्राकृतिक चिकित्सा के सिद्धांतों के तहत ठीक हो रहे हैं यह कोई चमत्कार नहीं हैं।
मिट्टी से चर्म रोग ठीक होना सम्भव—डॉ. तारा
स्थानीय सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र की खंड चिकित्सा अधिकारी डॉ. तारा अग्रवाल ने इस सम्बंध में बताया कि शौक़ी को कुष्ठ रोग नहीं होगा। उसे कोई चर्म रोग खुजली वगैरा हो सकता हंै जो कि मिट्टी लेप से ठीक होना सम्भव हंै परन्तु कुष्ठ रोग मात्र दवाओं से ही ठीक होगा।
गंधक से ठीक होते हैं चर्मरोग-पटेल
स्थानीय कृषि अधिकारी डी पी पटेल ने बताया कि उक्त मामले में जिस खेत से मिट्टी लेकर लगाई गई होगी उस खेत की मिट्टी सल्फर वाली होगी या खेत में सल्फर खाद का उपयोग किया गया होगा क्योंकि सल्फर चर्मरोग ठीक करने में भी उपयोगी हंै।
बहरहाल, ‘छत्तीसगढ़’ ने पूरे मामले को देखा-समझा-जाना कि यह मात्र आस्था का ही मामला हंै, कोई चमत्कार नहीं। और जब राजनीति से जुड़े लोग भी जुडऩे लगते हैं तो लोगों की आस्था को और बल मिलता हंै और बढऩे लगता है। विश्वास, आस्था बनकर उमडऩे लगती ंऔर चमत्कार का अन्धविश्वास लोगों में घर करने लगता हैं।