महासमुन्द

पूर्व विधायक का भारत जोड़ो यात्रा पर अनर्गल आरोप-नपाध्यक्ष
18-Nov-2022 2:48 PM
पूर्व विधायक का भारत जोड़ो यात्रा पर अनर्गल आरोप-नपाध्यक्ष

महासमुंद, 18 नवंबर। जनमानस के बीच अपनी राजनैतिक सक्रियता दिखाने व पार्टी में उपेक्षा से उबरने के लिए पूर्व विधायक डा.विमल चोपड़ा ने हाल ही में महासमुंद नगर में आहुत भारत जोड़ो यात्रा केसबंध में अनर्गल आरोप लगाए हैं जो निंदनीय है। उक्त बातें प्रेस विज्ञप्ति में महासमुंद पालिकाध्यक्ष राशि त्रिभुवन महिलांग ने कही है।  भूपेश सरकार व क्षेत्रिय विधायक विनोद सेवनलाल चंद्राकर ने अपने 4 वर्षों के शासन में प्रदेश सहित पूरे महासमुंद क्षेत्र में अनेक विकास कार्यो की शृंखला जनमानस को समर्पित किया है। उनके प्रयासों से महासमुंद क्षेत्र विकास कार्यों में प्रदेश के प्रमुख क्षेत्रों में गिने जाने लगा है। उनके ऐसे ही प्रयासों से विपक्षी दल मुद्दाविहीन हैं। की स्थिति निर्मित हुई है। इस स्थिति से उबरने व जनमानस व अपने दल के वरिष्ठनेताओं को अपनी राजनैतिक सक्रियता प्रदर्शित करने वे देशहित के कामों में भी अर्नगल आरोप लगाकर अपनी उपस्थिति प्रदर्शित करने की कोशिश कर रहे हैं। 

श्रीमती महिलांग ने आगे कहा है कि पूर्व विधायक ने आरोप लगाया है कि नपा कर्मियों, स्कूली बच्चों को यात्रा में सम्मिलित कर  प्रशासन का दुरुपयोग किया गया है। जबकि यात्रा जिस दिन शहर में निकाली गई वह दिन रविवार का था। शासकीय कार्यों में अवकाश का दिन निर्धारित है। अवकाश के दिन शहर के जितने भी सम्मानित लोग यात्रा में सम्मलित हुए वो स्वफूर्त हुए। रही बात संविधान निर्माता डॉ आंबेडकर की मूर्ति स्थल पर राजनैतिक मंच बनाने की तो यात्रा के उद्देश्यों के अनुरूप मूर्ति स्थल पर नेताओं ने नगरवासियों के समक्ष आपसी भाईचारे, देश प्रेम, सांप्रदायिक एकता व प्रेम की बातें कही। जो स्व बाबा साहब के संविधान में लिखी है और ऐसी बाते कहनें का सभी देशवासियों को पूरे राष्ट्र के किसी भी स्थल में करने की शक्ति संविधान में निहित है। 


अन्य पोस्ट