महासमुन्द
सरायपाली, 17 नवंबर। हर्राटार के एक ढाबा में आज सरायपाली, तोरेसिंहा जिला सहकारी बैंक के 25 उपार्जन केंद्रों के समिति अध्यक्षों की एक आवश्यक बैठक संपन्न हुई, आगामी दिनों मुख्यमंत्री आगमन को लेकर कई मुद्दों पर चर्चा हुई।
बैठक में उपस्थित अध्यक्षो ने अपनी-अपनी राय दिये और आगामी दिनों मुख्यमंत्री भूपेश बघेल के आगमन को लेकर व किसान हित को ध्यान में रखते हुए विगत वर्ष की अपेक्षा एक माह पहले से 1 नवंबर से धान खरीदी किए जाने को लेकर स्मृति चिन्ह भेंट करने, सहकारी समितियों के कर्मचारियों का नियमितीकरण करने व पेंशन योजना लागू करने की मांग व धान खरीदी की व्यवस्था में किसी तरह की कमी ना होने व सभी कमी को दूर कर शासन द्वारा किए जा रहे समर्थन मूल्य पर धान खरीदी का सभी पंजीकृत किसानों को लाभ दिलाने की दिशा में काम करने पर चर्चा हुई।
सभी अध्यक्ष पहली बार एक साथ एकत्रित हुए थे,सभी का मेल मिलाप हुआ और सभी एक दूसरे से परिचय प्राप्त किए, वर्तमान में धान खरीदी में आ रही परेशानी को लेकर भी चर्चा हुई।