महासमुन्द
संसदीय सचिव ने की पांच लाख देने की घोषणा
‘छत्तीसगढ़’ संवाददाता
महासमुंद,17 नवंबर। ग्राम पंचायत खरोरा में मितानिन प्रशिक्षण केंद्र का निर्माण होगा। कल बुधवार को संसदीय सचिव व विधायक विनोद सेवनलाल चंद्राकर ने स्वास्थ्य पंचायत समन्वयक के प्रतिनिधिमंडल की मांग पर पांच लाख रुपए की राशि देने की घोषणा की। जहां न केवल मितानिनों को प्रशिक्षण दिया जाएगा बल्कि उनकी बैठक भी हो सकेगी। राशि की घोषणा पर मितानिनों ने संसदीय सचिव श्री चंद्राकर का आभार जताया है।
बुधवार को स्वास्थ्य पंचायत समन्यवक ममता यादव, ब्लाक समन्यवक शांति दीवान, मितानिन ट्रेनर मनटोरा चंद्राकर, संसदीय सचिव निवास पहुंच कर संसदीय सचिव व विधायक विनोद सेवनलाल चंद्राकर से मुलाकात कर बताया कि जिले में किसी भी ब्लॉक में मितानिन प्रशिक्षण केंद्र नहीं है। जिससे प्रशिक्षण व बैठक आदि आयोजित करने परेशानी होती है।
इस पर संसदीय सचिव श्री चंद्राकर ने महासमुंद विकासखंड के ग्राम पंचायत खरोरा में प्रशिक्षण केंद्र निर्माण के लिए पांच लाख रुपए की राशि देने की घोषणा की। जिस पर स्वास्थ्य पंचायत समन्यवकों ने संसदीय सचिव का आभार जताया है।