‘छत्तीसगढ़’ संवाददाता
बागबाहरा, 21 नवंबर। जय चण्डी खेल कला क्लब बागबाहरा के बैनर तले दुर्गा मंदिर के सामने चार दिवसीय अखिल भारतीय महिला पुरुष कबड्डी चैंपियनशिप का उद्घाटन के मुख्य अतिथि द्वारिकाधीश यादव विधायक एवं संसदीय सचिव छत्तीसगढ़ शासन, अध्यक्ष हीरा सेतराम बघेल, अध्यक्ष नगर पालिका परिषद बागबाहरा विशिष्ट अतिथि सतीश जग्गी, अध्यक्ष सिरपुर विशेष क्षेत्र विकास प्राधिकरण छ ग शासन, तेजन चंद्राकर अध्यक्ष कृषि उपज मंडी बागबाहरा, भेखलाल साहू, उपाध्यक्ष जनपद पंचायत बागबाहरा ,दुबेलाल साहू जिला अध्यक्ष भाजपा किसान मोर्चा, अशोक अग्रवाल अध्यक्ष खेल कला क्लब बागबाहरा, रवि निषाद बागबाहरा ब्लॉक अध्यक्ष ग्रामीण कांग्रेस, प्रशांत अग्रवाल उद्योगपति, भूपेंद्र ठाकुर शहर अध्यक्ष कांग्रेस, घनश्याम राजू चन्द्राकर, लखबीर छबड़ा, विष्णु महानंद, मंता यादव, आदि लोग मंच पर विराजमान थे।
आयोजन का पहला मैच अंगुल (रायपुर)एवं रायपुर जंक्शन टीम के मध्य खेला गया। शुभारंभ अवसर पर काफी संख्या में नागरिक उपस्थित थे। 45 टीम पंजाब, हरियाणा, ओडिशा, उत्तर प्रदेश, मध्यप्रदेश, पश्चिम बंगाल, सहित छत्तीसगढ़ राज्य के खिलाड़ी कर रहे कबड्डी प्रतियोगिता में भाग लेने पहुंचे।
टेक्निकल ऑफिसियल टीम में ओम प्रकाश जयसवाल, पवन कुमार धु्रव, नरेंद्र राव चौहान, ताम्रध्वज देशमुख, रमाकांत, मुकेश साहू, आशाराम ठाकुर, बिशम्भर ठाकुर, ललित पटेल सहित रैफरी टीम सम्भलित हंै।
इस अवसर पर द्वारिकाधीश यादव ने अपने उदबोधन में प्रदेश के मुख्यमंत्री भूपेश बघेल आभार जताते हुए कहा कि कबड्डी वर्षो से पुरखों के जमाने से चली आ रही खेल हंै आज कबड्डी व अन्य खेल गांव-गांव तक राजीव गांधी युवा मितान के तहत खेला जा रहा हंै। हर खेलों में विकास हो रहा हंै छत्तीसगढ़ सरकार खेलों को प्रोत्साहन करने का कार्य कर रही हंै।
सतीश जग्गी अपने वक्तव्य में आयोजन समिति को कार्यक्रम का बधाई देते हुए खिलाड़ीयो से कहा की हार जीत सिक्के के दोनों पहलू हंै कभी भी हारे हुए खिलाड़ी को निराश नहीं होना चाहिए।
ऐसी प्रतियोगिता से ग्रामीणों क्षेत्र में छुपी हुई प्रतिभाएं निकलकर सामने आती हंै।
खेल प्रेमी( दर्शक) चैंपियनशिप में विभिन्न जगहों से शिरकत करने आए खिलाडिय़ों का उत्साहवर्धन के सांकेतिक रूप से कबड्डी खेल खिलाडिय़ों में जोश भरने का काम किया।
इस कार्यक्रम को सफल बनाने के लिए विवेकानंद ठाकुर,अशोक अग्रवाल, नवनीत सलूजा, पंकज हरपाल, बलराम ठाकुर, सुरेश नरेडिया, दीपक यादव, बाला चंद्राकर, राजेश सोनी, नीरज सोनी, पूनम चंद्राकर, किशोर गुप्ता, गिरीश पटेल, सूर्या देवांगन, संजय मालवे, उदय सिंह चंदेल, ताम्रध्वज बघेल, दुर्गा शंकर दुबे, हरीश जैन, भावेश पुरोहित, मेघराज साहू, राहुल सलूजा, मोगेश चंद्राकर, अशोक दीप, अविनाश सिंह, प्रकाश मानिकपुरी, राम कुमार ठाकुर, मयंक शर्मा, अमन श्रीवास्तव, आदि समिति के लोग जुटे हंै।