महासमुन्द

आरक्षण के लिए सर्व आदिवासी समाज ने हाइवे पर किया चक्काजाम
16-Nov-2022 6:04 PM
आरक्षण के लिए सर्व आदिवासी समाज ने हाइवे पर किया चक्काजाम

‘छत्तीसगढ़’ संवाददाता

बसना, 16 नवंबर। महासमुंद जिले के बसना में भी छत्तीसगढ़ सर्व आदिवासी समाज के आरक्षण कटौती को लेकर समाज का आक्रोश दिखा। जहां आदिवासियों को मिलने वाले आरक्षण कटौती को लेकर मंगलवार को सरकार के खिलाफ आदिवासी समाज द्वारा जिला स्तरीय विशाल विरोध प्रदर्शन व आंदोलन कर चक्काजाम किया गया।

छत्तीसगढ़ सर्व आदिवासी समाज के प्रदर्शन से राष्ट्रीय राज्य मार्ग एनएच 53 में घंटों चक्का जाम होने से आवागमन पर बाधित रहा, बाद में पुलिस व प्रशासन समझाइश देने के बाद प्रदर्शन को शांत किया गया।  चक्का जाम के दौरान राज्य सरकार के खिलाफ नारेबाजी की गई।

सर्व आदिवासी समाज के प्रमुख का कहना है कि हमारी मांग पूरी नहीं होने पर प्रदेश स्तर में विरोध प्रदर्शन किया जाएगा। वर्तमान सरकार कांग्रेस एवं बीजेपी दोनों आदिवासियों को लॉलीपॉप देकर भ्रमित किया जा रहा है और किसी की भी सरकार हो, सिर्फ आदिवासियों के साथ अन्याय किया जा रहा है। साथ ही रेलवे मार्ग को भी बाधित कर किया जाएगा, एवं आने वाले विधानसभा चुनाव में भी विशाल विरोध प्रदर्शन कर सरकार को ध्यानाकर्षण कराया जाएगा।


अन्य पोस्ट