महासमुन्द
‘छत्तीसगढ़’ संवाददाता
महासमुंद,17 नवंबर। सहकारिता सप्ताह के दौरान 16 नवंबर को पूर्व निर्धारित कार्यक्रम अनुसार मत्स्य सहकारी समिति कार्यालय महासमुंद के सभा भवन में सहकारिता सप्ताह का आयोजन जिला सहकारी संघ मर्या.महासमुंद के तत्वावधान के किया गया। मुख्य विषय सहकारी शिक्षा को मुख्यधारा में लाना, व्यवसायिक प्रबंधन और उन्मुखी प्रशिक्षण रखा गया। उक्त विषय भारतीय राष्ट्रीय सहकारी संघ नई दिल्ली द्वारा निर्धारित किया गया है।
उक्त कार्यक्रम के मुख्य अतिथि मंगलू राम धीवर अध्यक्ष मत्स्य सहकारी समिति मर्या. महासमुंद, अध्यक्ष गुरूवंश सिंग चावला अध्यक्ष जिला सहकारी संघ मर्या. महासमुंद और विशिष्ट अतिथि के रूप में सन्तराम प्रतिनिधि मत्स्य सहकारी समिति मर्या. महासमुंद, दिलीप अध्यक्ष, मत्स्य सहकारी समिति मर्या. बेलसोंडा, जी.एल.कौशिक प्रबंधक जिला सहकारी संघ मर्या. महासमुंद, सावित्री बाई, उपाध्यक्ष मत्स्य सहकारी समिति मर्या. महासमुंद इसके अतिरिक्त डोमार सिंह सदस्यमत्स्य सहकारी समिति मर्या. महासमुंद भी विशेष अतिथि के रूप में उपस्थित रहे।
कार्यक्रम में जिला प्रचार-प्रसार अधिकारी एस.आर.बंजारे ने उपस्थित समस्त सदस्यों/पदाधिकारियो कों सहकारी शिक्षा को मुख्यधारा में कैसे लाया जाय, एवं व्यवसायिक प्रबंधन और उन्मुखी प्रशिक्षण के बारे में बताया। उन्होनें बताया कि सहकारी समितियों के समस्त साख/असाख सहकारी समितियों के समस्त सदस्यों, संचालक मंडल के सदस्यों और कर्मचारियों को प्रशिक्षित और होना चाहिएय यदि प्रशिक्षित लोग समितियों में रहतें है तो समिति का कार्य प्रभावीढग़ से सम्पन्न होगा और किसी प्रकार की त्रुटि/गल्तियों की गुजांईश नहीं रहेगी। अनुभवी पदाधिकारी कार्यकुशलाता और दक्षता से कार्य करेंगें इससे संस्था को लाभ होगा। प्रशिक्षण में व्यवसायिक प्रबंधन के बारे में भी जानकारी दी गई। प्रशिक्षण 48 लोगों ने भाग लिया।