महासमुन्द
सट्टा-पट्टी के साथ 3 गिरफ्तार
17-Nov-2022 3:58 PM
Join WhatsApp Group 1 यहाँ क्लिक करे
महासमुंद,17 नवंबर। पुलिस ने सट्टा-पट्टी के साथ तीन आरोपियों को गिरफ्तार किया है।
सिटी कोतावाली महासमुंद क्षेत्र में सट्टा-पट्टी खेलते हुए असलम खान उम्र 32 वर्ष निवासी सुभाष नगर महासमुंद, फव्वारा चौक से राकेश कान्नोजे उम्र 48 वर्ष, पुराना मलेरिया ऑफिस से मनहरन ध्रुव उम्र 50 वर्ष को गिरफ्तार किया है। गिरफ्तार आरोपियों से सट्टा पट्टी में रुपये पैसे का दांव लिखते 42 सौ रुपए नगदी,1 नग मोबाइल फोन, 3 डॉट पेन जप्त किया गया है। आरोपियों के विरुद्ध सिटी कोतवाली में धारा 4क जुआ एक्ट की कार्रवाई की गई है। यह सम्पूर्ण कार्रवाई थाना प्रभारी कुमारी चंद्राकर एवं साईबर प्रभारी संजय सिंह राजपूत, प्रकाश ठाकुर, आबिद खान, कामता आवड़े, सौरभ तोमर, छत्रपाल सिन्हा, शुभम पांडे, विकास चन्द्राक,उत्तम यदु, मनोज चन्द्रवंशी द्वारा की गई है।
Join WhatsApp Group 2 यहाँ क्लिक करे