बागबाहरा में चार दिनी अखिल भारतीय महिला-पुरुष कबड्डी चैंपियनशिप का समापन
‘छत्तीसगढ़’ संवाददाता
महासमुंद, 23 नवंबर। जय चण्डी खेल कला क्लब बागबाहरा के बैनर तले दुर्गा मंदिर के सामने चार दिवसीय अखिल भारतीय महिला-पुरुष कबड्डी चैंपियनशिप का समापन बीते सोमवार को हुआ। पुरुष वर्ग से वीर शिवाजी चिगराज बिलासपुर, महिला वर्ग में फ्रेंड्स यूनियन पश्चिम बंगाल की टीम विजेता रही।
समापन अवसर पर मुख्य अतिथि द्वारिकाधीश यादव विधायक एवं संसदीय सचिव थे। अध्यक्षता सतीश जग्गी अध्यक्ष सिरपुर विशेष क्षेत्र विकास प्राधिकरण छत्तीसगढ़ शासन ने की। विशेष अतिथि तेजन चंद्राकर अध्यक्ष कृषि उपज मंडी बागबाहरा, भेखलाल साहू उपाध्यक्ष जनपद पंचायत बागबाहरा, दुबेलाल साहू जिला अध्यक्ष भाजपा किसान मोर्चा, अशोक अग्रवाल अध्यक्ष खेल कला क्लब बागबाहरा, रवि निषाद, प्रशांत अग्रवाल, अतुल बग्गा, नीरज गजेंद्र, भूपेंद्र ठाकुर, मनोज गोयल, घनश्याम राजू चन्द्राकर, विष्णु महानंद, पोखराज साहू, किशोर गुप्ता, गिरीश पटेल, देवानंद निर्मलकर आदि मौजूद थे।
इस प्रतियोगिता में पंजाब, हरियाणा, उड़ीसा, उत्तर प्रदेश, मध्यप्रदेश, पश्चिम बंगाल, महाराष्ट्र, छत्तीसगढ़ सहित 45 टीम कबड्डी प्रतियोगिता में भाग लेने पहुंचे थे जिसमें पुरुष वर्ग से प्रथम इनाम जीतने वाले टीम वीर शिवाजी चिगराज पारा बिलासपुर, छत्तीसगढ़, द्वितीय कोरबा छत्तीसगढ़, तृतीय हरदा वण्डर्स हरदा मध्यप्रदेश, चतुर्थ इनाम जय दंतेश्वरी खैरागढ़ को मिला।
इसी तरह महिला वर्ग से प्रथम इनाम फ्रेंड्स यूनियन पश्चिम बंगाल, द्वितीय इनाम पेंड्रा, तृतीय इनाम सी एस ए एकेडमी पानीपत बी हरियाणा, चतुर्थ इनाम मराठा लांसर नागपुर महाराष्ट्र को मिला। पूरे टूर्नामेंट में अपनी सेवाएं दिन रात देने वाले टेक्निकल ऑफिशियल टीम में ओम प्रकाश जयसवाल, पवन कुमार ध्रुव, नरेंद्र राव चौहान, ताम्रध्वज देशमुख, रमाकांत, मुकेश साहू, आशाराम ठाकुर, बिशम्भर ठाकुर, ललित पटेल सहित रैफरी टीम सम्भलित है।
कार्यक्रम के दौरान मंच का संचालन विनोद यादव ने किया। खेल प्रेमियों, दर्शकों ने चैंपियनशिप में विभिन्न जगहों से शिरकत करने आए खिलाडिय़ों का उत्साहवर्धन किया। दर्शकों ने सांकेतिक रूप से कबड्डी खेल खिलाडिय़ों में जोश भरने का काम किया। जैसे ही फाइनल मैच खत्म हुआ महिला टीम ने डीजे के धुन में थिरककर अपनी खुशी का इजहार किया।
इस कार्यक्रम को सफल बनाने के लिए विवेकानंद ठाकुर, अशोक अग्रवाल, नवनीत सलूजा, पंकज हरपाल, बलराम ठाकुर, सुरेश नरेडिया, दीपक यादव, बाला चंद्राकर, राजेश सोनी, नीरज सोनी, पूनम चंद्राकर,किशोर गुप्ता,गिरीश पटेल, सूर्या देवांगन, संजय मालवे, उदय सिंह चंदेल, ताम्रध्वज बघेल, दुर्गा शंकर दुबे, हरीश जैन, भावेश पुरोहित, मेघराज साहू, राजू चन्द्राकर,राहुल सलूजा, मोगेश चंद्राकर, अशोक दीप, अविनाश सिंह, प्रकाश मानिकपुरी, राम कुमार ठाकुर, मयंक शर्मा, अमन श्रीवास्तव, देवेंद्र श्रीवास्तव, पंकज शर्मा, संतोष साई, तुकेश पटेल, सतवीर दुवा,जीतू पटेल, श्याम चौहान, हर्षित शुक्ला, आदि समिति के लोग जुटे रहे।