महासमुन्द
‘छत्तीसगढ़’ संवाददाता
महासमुंद, 19 नवंबर। पं. हरिशंकर शुक्ल की स्मृति में 16 नवंबर को हुए पं. रविशंकर शुक्ल विश्वविद्यालय में भारोत्तोलन प्रतियोगिता में शासकीय खेमराज कला एवं विज्ञान महाविद्यालय के एमए हिंदी साहित्य की छात्रा किरण बघेल ने 55 किलो ग्राम वजन वर्ग में शानदार प्रदर्शन करते हुए प्रथम स्थान अर्जित कर गोल्ड मेडल प्राप्त किया है।
गौरतलब है कि किरण बघेल बागबाहरा शहर के युवा व्यवसायी सुमीत बघेल की पत्नी तथा पूर्व नगर पंचायत अध्यक्ष जुगराज बघेल की पुत्रवधू है। किरण ने इस जीत का श्रेय अपने पति एवं परिवार को दिया है। साथ ही अपने ससुर जुगराज बघेल को धन्यवाद ज्ञापित किया है। जिन्होंने शादी के बाद भी जीम जाकर कड़ी मेहनत करने की अनुमति दी।
किरण ने बताया कि उनकी पांच साल की बेटी प्रिंसी ने प्रतियोगिता के दौरान जम कर उनका उत्साहवर्धन किया और अपनी मम्मी के जीत में योगदान दिया। किरण के गोल्डमेडल जीतने पर मित्रों परिवारजनों एवं कॉलेज के शिक्षकों ने बधाई देकर उज्जवल भविष्य की कामना की है।