महासमुन्द
महासमुंद, 18 नवंबर। शासकीय प्राथमिक शाला डूमरपाली में राजीव गांधी समग्र शिक्षा व रूम टू रीड के संयुक्त तत्वावधान में बाल मित्र पुस्तकालय की स्थापना की गई है जिसका कल गुरूूवार को शाला विकास समिति, समुदाय व अभिभावकों की उपस्थिति में उदघाटन किया गया। इस पुस्तकालय का उद्देश्य बच्चों में पढऩे की आदत विकसित करना है। शाला पठन-पाठन के अलावा बच्चों के साथ पुस्तकालय में मुखर वाचन, सहपाठीजनों में पठन तथा स्वतंत्र पठन की गतिविधियां शिक्षक द्वारा संचालित किया जायेगा ताकि बच्चों में पढऩे की रूचि व आदद विकसित हो। पुस्तकालय कक्ष में बच्चों के स्तर के अनुसार विभिन्न प्रकार के बाल साहित्य व प्रिंट समृद्ध वातावरण बनाया गया है जो कि बच्चों में पढऩे के लिए प्रेरित कर रहा है। रूम टू रीड की इस पुस्तकालय का समुदाय, अभिभावकों व शाला विकास समिति ने प्रशंसा की है। उद्घाटन समारोह में शाला विकास समिति से राम बंजारे, परस सेन, हेमलता ध्रुव, ग्राम पंचायत सचिव पवन चक्रधारी, पंच उर्मिला सहिस,समुदाय से मोनिका,बिटावन,कमला सिन्हा व शाला के प्रधान पाठक अनिता महानंद, पूर्णिमा ध्रुव, रूम टू रीड से जितेंद्र सोनबेर का मार्गदर्शन प्राप्त हुआ।