महासमुन्द

तीन व्यापारियों से 77 क्विंटल धान जब्त
19-Nov-2022 3:38 PM
तीन व्यापारियों से 77 क्विंटल धान जब्त

‘छत्तीसगढ़’ संवाददाता
सरायपाली, 19 नवंबर।
समर्थन मूल्य पर एक माह पूर्व इस वर्ष धान खरीदी प्रारंभ होने के पश्चात क्षेत्र में कोचिया, बिचौलिया सक्रिय हो गए हैं, और पुराना धान, अन्य गांव व प्रांत के धान को खफाने अवैध रूप से भंडारण भी किया जा रहा हंै।
 जिस पर प्रशासनिक अधिकारियों द्वारा गठित किया गया विशेष जांच दल के द्वारा आकस्मिक निरीक्षण कर कार्रवाई भी की जा रही हंै, गुरुवार 17 नवंबर को कृषि उपज मंडी सचिव व उनकी टीम के द्वारा बांलसी व प्रेतेनडीह में तीन व्यापारियों द्वारा किया किए अवैध रूप से भंडारित 77 कुंटल धान को जब्त किया गया हैं।

कृषि उपज मंडी से मिली जानकारी के अनुसार समर्थन मूल्य पर धान खरीदी प्रारंभ होते ही पंजीकृत किसानों को झांसे में लेकर अवैध रूप से धान को खपाने कोचिया और व्यापारी अवैध रूप से भंडारित कर रखते हैं।
मौका पाते ही सुने पन का फायदा उठाकर धान को सोसाइटीओ में खफा कर अवैध कार्य को अंजाम दे देते हैं,हालांकि जिला कलेक्टर के द्वारा अंतर्राज्यीय बैरियर पर अवैध धान को रोकने राजस्व विभाग, खाद्य विभाग, मंडी, सहकारिता, परिवहन व वन विभाग की ड्यूटी लगाई गई हैं।

बावजूद इससे बचकर बिचौलिये कार्य को अंजाम देते हैं, वहीं गांव में कई स्थानों पर अवैध रूप से धान खरीदी कर भंडारित कर भी कुछ बिचौलियों के द्वारा रखा जा रहा हैं।
प्रशासनिक अधिकारियों के द्वारा अवैध धान को रोकने विशेष जांच टीम भी गठित की गई हंै, 17 नवंबर को मंडी सचिव जुगुत राम धु्रवंशी, महेंद्र भोई, जैनेंद्र पटेल के द्वारा बालसी में दो व्यापारियों के यहां आकस्मिक निरीक्षण किए तो एक व्यापारी से 20 कुंटल, दूसरे व्यापारी से 16 कुंटल अवैध रुप से भंडारित धान पाया गया।

इसी तरह प्रतेनडीह में एक व्यापारी से 40 कुंटल  कुल 77 क्विंटल धान अवैध भंडारित पाए जाने पर जब्ती कर मंडी अधिनियम के तहत कार्रवाई की जा रही हैं।
इसी तरह सिंघोड़ा थाना में धान का अवैध परिवहन कर रहे ताराचंद पटेल बरमकेला को भी एक ट्रैक्टर धान के साथ पकड़ा गया हंै।
 


अन्य पोस्ट