महासमुन्द

वल्लभाचार्य में स्वीप का जिला स्तरीय अंतरमहाविद्यालयीन भाषण-क्वीज प्रतियोगिता, प्रथम-द्वितीय को मिला पुरस्कार
19-Nov-2022 7:53 PM
वल्लभाचार्य में स्वीप का जिला स्तरीय अंतरमहाविद्यालयीन भाषण-क्वीज प्रतियोगिता, प्रथम-द्वितीय को मिला पुरस्कार

‘छत्तीसगढ़’ संवाददाता

महासमुंद, 19 नवंबर। निर्वाचन पदाधिकरी रायपुर छत्तीसगढ़ के निर्देशानुसार एवं कलेक्टर व उप जिला निर्वाचन अधिकारी महासमुंद के मार्गदर्शन में डॉ. मालती तिवारी जिला नोडल स्वीप अधिकारी के नेतृत्व में स्वीप कार्यक्रम के अंतर्गत राज्य के समस्त उच्च शैक्षणिक संस्थानों हेतु चार स्तरीय भाषण एवं इलेक्शन क्विज लिखित प्रतियोगिता के तहत जिला महासमुंद में जिला स्तरीय अंतर महाविद्यालयीन प्रतियोगिता कल 18 नवंबर को  शासकीय महाप्रभु वल्लभाचार्य स्नातकोत्तर महाविद्यालय महासमुंद के स्वामी विवेकानंद सभागार में आयोजित किया गया। इस जिला स्तरीय अंतर महाविद्यालयीन प्रतियोगिता में महाविद्यालय स्तर में प्रथम स्थान प्राप्त प्रतिभागी सम्मिलित हुए।

इस जिला स्तरीय अंतर महाविद्यालयीन प्रतियोगिता के मुख्य अतिथि एस.आलोक मुख्य कार्यपालन अधिकारी,अध्यक्ष स्वीप समिति जिला महासमुंद, अध्यक्षता डा. ई. पी. चेलक प्रभारी प्राचार्य शासकीय महाप्रभु वल्लभाचार्य स्नातकोत्तर महाविद्यालय महासमुंद,रेखराज शर्मा जिला परियोजना अधिकारी स्वीप सचिव महासमुंद,कार्यक्रम के संयोजक डॉ.मालती तिवारी जिला नोडल अधिकारी स्वीप महासमुंद उपस्थित थे।

कार्यक्रम के प्रथम सत्र में पंजीयन के पश्चात क्रमश: भाषण एवं इलेक्शन क्विज लिखित प्रतियोगिता प्रारंभ हुआ।

भाषण प्रतियोगिता में महाविद्यालय स्तर से चयनित 13 प्रतिभागियों ने लोकतंत्र के सशक्तिकरण में मीडिया की भूमिका विषय पर अपना भाषण प्रस्तुत किया। सभी प्रतिभागियों ने अपने-अपने विचार रखे। भाषण प्रतियोगिता की समाप्ति पश्चात इलेक्शन क्विज लिखित प्रतियोगिता प्रारंभ हुआ, जिसमें भी महाविद्यालय स्तर पर चयनित 13 प्रतिभागी सम्मिलित हुए।

कार्यक्रम के द्वितीय सत्र में अतिथियों का आगमन हुआ। कार्यक्रम के मुख्य अतिथि एस. आलोक ने छात्र छात्राओं को प्रोत्साहित करते हुए कहा कि जितने प्रतियोगी परीक्षाएं होती हैं,  उसमें सदैव आगे रहकर भाग लेना चाहिए। अध्यक्षता कर रहे डॉ. ई. पी. चेलक ने बताया कि जीवन में अपने अनुभव को उतारिए और आगे बढ़ते रहिए। रेखराज शर्मा ने आशीष वचन देते हुए स्वीप के महत्व को बताया। उन्होंने कहा कि  स्वीप के माध्यम से हम हमारे देश की दशा एवं दिशा बदल सकते हंै। उन्होंने मतदान के प्रति सदैव जागरूक रहने का आव्हान किया।

अतिथियों के उद्दबोधन पश्चात पुरस्कार वितरण सत्र प्रारंभ हुआ। भाषण प्रतियोगिता में प्रथम स्थान डिंपल डडसेना बीएड 3 सेम. प्रतिभा  कॉलेज ऑफ  एजुकेशन सरायपाली ने प्रथम स्थान प्राप्त किया। विजेता को जिला निर्वाचन महासमुंद द्वारा 4 हजार रुपए नगद पुरस्कार राशि दी गई।

द्वितीय स्थान पर दीपिका सोनी बीए द्वितीय वर्ष शासकीय खेमचंद कला एवं वाणिज्य महाविद्यालय बागबाहरा रहीं। जिन्हें 3 हजार रुपए नगद  पुरस्कार राशि एवं प्रमाण पत्र से परस्कृत किया गया।

इलेक्शन क्विज लिखित प्रतियोगिता में प्रथम स्थान उमेंद्र कुमार पटेल बीए द्वितीय वर्ष शासकीय नवीन महाविद्यालय चिरको महासमुंद को 4 हजार रुपए, द्वितीय स्थान वर्षा गजेंद्र बीए प्रथम वर्ष शासकीय महाप्रभु वल्लभाचार्य स्नातकोत्तर महाविद्यालय महासमुंद को भी 4 हजार रुपए, नगद पुरस्कार राशि एवं प्रमाण पत्र से पुस्कृत किया गया। चयनित प्रतिभागी संभाग स्तर में महासमुंद जिले का प्रतिनिधित्व करेंगे। साथ ही सभी  प्रतिभागियों को सहभागिता प्रमाण पत्र से सम्मानित किया गया।

भाषण एवं इलेक्शन क्विज लिखित प्रतियोगिता के निर्णायक समिति डॉ. रीता पाण्डेय, डा. सरस्वती वर्मा, सीमारानी प्रधान, ह्यूमा लिली दीवान रहे। डॉ. मालती तिवारी ने उपस्थित सभी छात्र छात्राओं एवं अधिकारियों को इस प्रतियोगिता में सम्मिलित होने के लिए शुभकामनाएं एवं धन्यवाद ज्ञापन किया। कार्यक्रम में सी. खलको, अजय कुमार राजा, प्रदीप कन्हेर, राजेश्वरी सोनी, जीवन चंद्राकर, सरस्वती सेठ, जगदीश सत्यम, विजय मिर्चे, रेणुका साहू, नम्रता तंबोली, निशिकांत खरात, धनुर्जय एवं राष्ट्रीय सेवा योजना इकाई के वरिष्ठ स्वयंसेवक प्रकाशमणि साहू, गोपी सिन्हा,स्वीप कैंपस एंबेसडर रोहित ढीमर, शीतल साहू, पूर्णिमा साहू,रोशनी राजपूत, नीलकंठ पटेल, मनोज देवांगन उपस्थित थे। कार्यक्रम का संचालन अजय कुमार राजा व विजय मिर्चे द्वारा किया गया।


अन्य पोस्ट