महासमुन्द

दिव्यांग बच्चों, भाजपा कार्यकर्ता, मितानिन संग अलका ने मनाया जन्मदिन
18-Nov-2022 3:14 PM
दिव्यांग बच्चों, भाजपा कार्यकर्ता, मितानिन संग अलका ने मनाया जन्मदिन

‘छत्तीसगढ़’ संवाददाता
बागबाहरा, 18 नवंबर।
भाजपा महिला मोर्चा की पूर्व प्रदेश उपाध्यक्ष एवं जिला पंचायत सदस्य अलका चंद्राकर का जन्मदिन धूमधाम से मनाया गया।
चंडी माता के पूजा अर्चना पश्चात ओडिशा प्रवास पर जाते समय भाजपा राष्ट्रीय महामंत्री डी. पुरंदेश्वरी ने कुछ देर बागबाहरा में रुक कर सर्वप्रथम अलका चंद्राकर को बधाई दी है, साथ ही फॉर्चून नेत्रहीन  विद्यालय में अलका द्वारा मिठाई फल गर्म  कंबल वितरण कर बच्चों ने स्वागत गीत गाकर अलका को बधाई दी है।

स्थानीय जैन धर्मशाला में भाजपा कार्यकर्ताओं ने केक काटकर जन्मदिन मनाया 300 महिला प्रधानमंत्री उज्ज्वला बहनों ने अलका चंद्राकर के निवास स्थान पहुंचकर जन्मदिन को यादगार बनाया।
इस  अवसर पर सबका आभार व्यक्त करते हुए कहा कि आप सभी के स्नेह आशीर्वाद के कारण मैं जिला पंचायत महासमुंद चुनाव 20000 वोटो जीत कर आई, साथ ही प्रधानमंत्री उज्जवला योजना क्षेत्र के 35000 महिला बहनों  तक लाभ पहुंचा सकी, आप सभी का इसी तरह स्नेह आशीर्वाद हमेशा बना रहे।

इस अवसर पर प्रेम साहू मंडल अध्यक्ष पिलेश्वर पटेल मंडल अध्यक्ष  दुबे साहू मूलचंद साहू  जसराज चंद्राकर संजय मालवे हरमीत बग्गा सत्तू तांडी मोगेश चंद्राकर रमन वर्मा सरपंच हीरा साहू  पप्पू चावला  ज्योति साहू ममता सोवानी प्रकाश मानिकपुरी पुरान सबर, गिरीश चक्रधारी लोकेश पनौरिया  महेंद्र गुप्ता नारायण तांडी तुलसी यादव हेमनारायण  चंद्राकर अशोक दीप   देवेंद्र साहू रूपेश साहू  आदि कार्यकर्ता उपस्थित थे।
 


अन्य पोस्ट