महासमुन्द
महासमुंद,20 नवंबर। ग्राम बोटेपार में 17 नवंबर को प्राथमिक, माध्यमिक एवं हाई स्कूल में पूर्व प्रधानमंत्री पंडित जवाहर लाल नेहरू का जन्म दिन समारोह बाल दिवस के रूप में मनाया गया। मुख्य अतिथि सरपंच उमराव वर्मा थे। अध्यक्षता शाला विकास समिति अध्यक्ष चन्द्रशेखर वर्मा ने की। इस दौरान बच्चों ने सांस्कृतिक कार्यक्रम की प्रस्तुति दी। विभिन्न सामग्री का स्टाल लगाकर बेचा। रंगोली, चित्रकला, पहाड़ा प्रतियोगिता, फैंसी ड्रेस प्रतियोगिता हुई। इसमें उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले बच्चों को पुरस्कार दिया गया।
इस दौरान सरस्वती साइकिल योजना के तहत नौवीं की छात्राओं को साइकिल का वितरण किया। प्राचार्य संजय पाण्डेय ने कक्षा दसवीं में प्रथम स्थान प्राप्त करने वाले बच्चों को शील्ड देने की घोषणा की। कक्षा ग्यारहवीं में प्रवेश लेने पर बच्चों का शुल्क स्वयं वहन करने की घोषणा की। सरपंच उमराव वर्मा ने प्राथमिक शाला के बच्चों को बेल्ट एवं टाई देने की घोषणा की है। इस अवसर पर संकुल प्रभारी सुनील वर्मा, प्रधान पाठक चन्द्रेश वर्मा, ओंकार वर्मा, सोनू राम कोसरे, डीएल वर्मा, अनामिका ठाकुर, हेमलता साहू, दीपक, मनीष यादव, विनोद वर्मा, भुनेश्वर कोर्राम, मदन ठाकुर, दानेश्वर साहू, खेमन वर्मा एवं बड़ी संख्या में स्कूली बच्चे उपस्थित थे।