महासमुन्द
‘छत्तीसगढ़’ संवाददाता
महासमुंद, 19 नवंबर। संसदीय सचिव व विधायक सेवन लाल चंद्राकर एवं नगर पालिका अध्यक्ष राशि त्रिभुवन महिलांग ने वार्ड पार्षद की मौजूदगी में शंकर नगर स्थित हिमालय पार्क में 19 लाख की लागत से कांक्रीटीकरण सडक़ निर्माण कार्य का भूमि पूजन किया। शंकर नगर के वार्ड क्रमांक 1 स्थित हिमालय पार्क में गुरूवार को कांक्रीटीकरण सडक़ का भूमि पूजन कार्यक्रम आयोजित किया गया। जिसके मुख्य अतिथि संसदीय सचिव व विधायक विनोद सेवन लाल चंद्राकर थे। अध्यक्षता नगर पालिका अध्यक्ष राशि त्रिभुवन महिलांग ने की।
विशेष अतिथि के रूप में नपा उपाध्यक्ष कृष्णा चंद्राकर, वार्ड पार्षद रिंकू चंद्राकर, लोक निर्माण सभापति निखिलकांत साहू, हफीज़ कुरैशी, मीना वर्मा, मंगेश टांकसाले, निखिल चंद्राकर मौजूद थे। इस दौरान संसदीय सचिव श्री चंद्राकर ने कहा कि छत्तीसगढ़ सहित महासमुंद विधानसभा में पिछले चार सालों में चहुंमुखी विकास हुआ है। साथ ही नगर में भी मूलभूत सुविधाओं को विस्तार हुआ है। श्री चंद्राकर ने कहा कि मुख्यमंत्री भूपेश बघेल की नेतृत्व ने हमारे लिए लोक हितकारी एवं जनकल्याणकारी योजनाएं लागू किया है जिसका लाभ सभी वर्गों को मिलने लगा है। यही नहीं, क्षेत्र में नागरिकों की आवश्यकताओं जैसे सामुदायिक भवन, सडक़, बेहतर पेयजल व्यवस्था को प्राथमिकता के साथ पूरा किया जा रहा है।
अध्यक्षता की आसंदी से नपाध्यक्ष राशि त्रिभुवन महिलांग ने कहा कि शहर विकास की दिशा में काम किया जा रहा है। आगे और भी विकास कार्यों का खाका तैयार किया जा रहा है जिसे एक के बाद एक पूरा करने पर हमारा फोकस है। नपाध्यक्ष श्रीमती महिलांग ने कहा कि इस कांक्रीटीकरण सडक़ निर्माण से यहां के नागरिकों को आवागमन में सुविधा होगी।