महासमुन्द

शिशुमंदिर में विकासखंड स्तरीय युवा उत्सव
19-Nov-2022 3:21 PM
शिशुमंदिर में विकासखंड स्तरीय युवा उत्सव

‘छत्तीसगढ़’ संवाददाता
सरायपाली,19 नवंबर।
खेल एवं युवा कल्याण द्वारा आयोजित युवा उत्सव स्थानीय सरस्वती शिशु मंदिर के टाउन हाल में आज संपन्न हुई, युवा उत्सव में विधाओं,कलाओं एवं खेल का आयोजन किया गया।
 जिसमें लोकगीत, लोकनृत्य, शास्त्रीय गायन, तबला वादन, हारमोनियम वादन, कर्मा नृत्य, वाद-विवाद, तात्कालिक भाषण, चित्रकला, निबंध, फूड फेस्टिवल, खो-खो, कबड्डी, फूगड़ी, गेढ़ी, भंवरा खेलों में दूरदराज के प्रतिभागियों ने बढ़ चढक़र हिस्सा लिया।
युवा उत्सव कार्यक्रम के मुख्य अतिथि सीएल प्राचार्य केजुंआ नेअपने उद्बोधन में युवा उत्सव की सराहना करते हुए इस आयोजन से लोक कला, संस्कृति के साथ-साथ ग्रामीण खेलों की लोकप्रियता की बात कही।

कार्यक्रम में स्थान बनाने वाले प्रतिभागियों में लोक नृत्य कर्मा में प्रथम स्थान पर जय मां समलेश्वरी कर्मा पार्टी बेल्डीही, शास्त्रीय गायन में प्रथम बस्टम बेहरा चारभाटा, 15 से 40 आयु वर्ग में शास्त्रीय गायन में प्रथम सुभाषिनी चौहान रिमझी, द्वितीय बहादुर सिंह सिदार चकरदा, हारमोनियम वादन में प्रथम प्रकाश बारीक पंडरीपानी, मृदंग वादन में प्रथम देवराज विशाल खरखरी, चित्रकला में प्रथम जयंती साहू मोहदा, द्वितीय नीलिमा साहू केंदुढार, निबंध में प्रथम यशवंत चौधरी द्वितीय, तात्कालिक भाषण में प्रथम अंकित भोई, द्वितीय यशवंत चौधरी, एकल गीत में प्रथम विछीदर , कबड्डी में प्रथम पुरुष वर्ग मोहदा, द्वितीय शा.राजा वीरेंद्र बहादुर महाविद्यालय सरायपाली, कबड्डी महिला वर्ग में प्रथम शा .राजा बिरेंद्र बहादुर. महाविद्यालय सरायपाली, द्वितीय मोहदा, खो-खो पुरुष वर्ग में प्रथम बोंदा, द्वितीय दर्राभाटा, महिला वर्ग खो-खो में प्रथम बोंदा, खो खो 40 से अधिक पुरुष वर्ग प्रथम बोंदा, द्वितीय सरायपाली, भंवरा में पुरुष में प्रथम ऋ षि साहू, महिला में प्रथम काजल अजगर भोथलीडीह, द्वितीय मोनिका सरायपाली, फूड फेस्टिवल में प्रथम शीला विश्वास, द्वितीय सुष्मिता भोई कार्यक्रम के निर्णायक डॉ. अनिल प्रधान, शैलेंद्र नायक, अजय आर्य, कार्यक्रम का संचालन शुभ्रा डडसेना द्वारा किया गया।

विकासखंड नोडल हेमसागर कैवर्त द्वारा आभार प्रदर्शन किया गया। कार्यक्रम को सफल बनाने के लिए लखेश्वर भोई, शिव पटेल, विजय पटेल, वासुदेव पटेल, मंजिला चौधरी,ऋ षि कुमार साहू, कुमार विक्रम, आदित्य, करुणा साहू, चंपालाल का विशेष सहयोग रहा।


अन्य पोस्ट