महासमुन्द
महासमुंद,15 दिसंबर। जिला शिक्षा एवं प्रशिक्षण संस्थान डाइट महासमुंद में कला शिक्षा एवं लोक संस्कृति अंतर्गत द्वितीय वर्ष के छात्राध्यापकों द्वारा डाइट प्राचार्य मीना पाणिग्राही, सहायक प्राध्यापक अरुण प्रधान, के. सिंग के मार्गदर्शन एवं कला शिक्षा प्रभारी संतोष साहू व्याख्याता के दिशा निर्देश में लोक संस्कृति, पर्यावरण, स्वच्छ भारत अभियान अंतर्गत आकर्षक चित्रकारी से डाइट आकर्षक दिखने लगा है। साहित्यिक एवं सांस्कृतिक प्रभारी टेकराम सेन ने बताया कि कला शिक्षा अंतर्गत प्रतिवर्ष अलग-अलग ढंग से छात्राध्यापकों द्वारा प्रदर्शन किया जाता है। इस वर्ष बाहरी एवं भीतरी दीवारों में चित्रकारी कर छात्राध्यापक कला का प्रदर्शन कर रहे हैं। इसी प्रकार प्रथम वर्ष के छात्राध्यापकों द्वारा भी चित्रकारी की जायेगी।
डाइट से वरिष्ठ व्याख्याता राजेश चंद्राकर, उमा देवी शर्मा, अमरदास कुर्रे, प्रकाश प्रधान, संतोष साहू, कमलेश पाण्डेय, टेकराम सेन, सुमन दीवान, किरण कन्नौजे, दुर्गा सिन्हा, तिलोत्मा प्रधान, लक्ष्मी सिन्हा, ईश्वर चंद्राकर ने हर्ष व्यक्त करते हुये कहा कि छात्राध्यापकों ने अपनी प्रतिभा का शानदार प्रदर्शन किया है। छात्र परिषद अध्यक्ष भोजराज यादव, सचिव मोनिका पटेल, सदानंद मिर्धा, मीना दीवान, इंदूमोती पारेश्वर, महेश्वरी पटेल, भूमिका चंद्राकर, मनीषा साहू, दामिनी यादव, गीतांजली पटेल, खेमा मरकाम, सती बघेल, वंदना साहू, नवाजनीन सहित तीजन यामिनी, खुशबू, अजय टेकेन्द्र, नमन, अनुपमा, आरती, प्रीति, नमिता, कविता, जागृति, योगिता, वैशाली, धनेश्वरी, मुकुन्द, दीक्षा, छबीराम, रामेश्वर, पूजा,हामिद, पारसमणी, हिमांशु, छाया, कविता, विभा, जितेंद्र समेत समस्त छात्राध्यापकों का योगदान रहा।

