महासमुन्द

बसना अब अनुभाग, गोपालपुर में हायर सेकेंडरी स्कूल
13-Dec-2022 4:29 PM
बसना अब अनुभाग, गोपालपुर में हायर सेकेंडरी स्कूल

हर वर्ग के लिए अलग-अलग योजनाएं, ताकि हर वर्ग को लाभ मिले-भूपेश

‘छत्तीसगढ़’ संवाददाता
महासमुंद,13 दिसंबर।
मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने कहा कि हमने हर वर्ग के लिए अलग-अलग योजनाएं बनाई हैं, ताकि हर वर्ग को लाभ मिलना सुनिश्चित हो। उन्होंने कहा कि हमारे अधिकारी  हितग्राहियों से सुख-दुख के गोठ करके योजनाओं के क्रियान्वयन की जानकारी लेते हैं।

मंगलवार को  मुख्यमंत्री के पिथौरा हेलीपेड पर पहुंचने से पहले हस्तनिर्मित छायाचित्र भेंट करने के लिए आत्मानंद इंग्लिश मीडियम स्कूल पिथौरा की छात्राएं अर्पिता एवं कृति साहू आतुर थीं। मुख्यमंत्री को भेंट उपहार देने जयश्री महिला स्व सहायता समूह मुढ़ीपार की महिलाएं इंतजार में थीं। निर्धारित कार्यक्रम के अनुसार मुख्यमंत्री हेलीपेड पर उतरे। इस दौरान उनके साथ गृहमंत्री  ताम्रध्वज साहू, बसना विधायक देवेन्द्र बहादुर सिंह, सरायपाली विधायक किस्मत लाल नंद मौजूद  थे।
स्वागत के बाद मुख्यमंत्री  12.58 बजे  पिथौरा  के ग्राम गोपालपुर पहुंचे। दीप प्रज्ववलन कर छत्तीसगढ़ महतारी की पूजा-अर्चना की। गोपालपुर में चौपाल लगाई। आम जनों से  बातचीत की। छत्तीसगढ़ महतारी के जय जोहर के साथ  से भेंट मुलाकात  प्रारंभ हुआ। विभिन्न हितग्राहियों को सामग्री वितरण कर चर्चा की।

उन्होंने कहा कि मुख्यमंत्री पद की शपथ लिये  चार साल होने में तीन-चार दिन बचे हैं। मैं शपथ के बाद सीधा मंत्रालय  गया। बैठक ली।  कर्ज माफी, समर्थन मूल्य का निर्णय लिया। पहला फैसला 19 लाख किसानों के 9 हजार 50 करोड़ रुपये का  कर्ज माफ किया। दूसरा फैसला 2500 क्विंटल में धान खरीदी। भले केंद्र सरकार मदद करे या न करे पर जो वादा किया, उसे पूरा करने का कार्य किया। किसानों को राजीव गांधी न्याय योजना के तहत चार कि़स्त में राशि दी गई।  राजीव किसान न्याय योजना में 4 किश्तों में किसानों को राशि सीधे अकाउंट में दिया। कोरोना काल में भी राशि दी।

इसके बाद मुख्यमंत्री बसना पहुंचे। विधानसभा के ग्राम गोपालपुर पहुंचे । साथ में महासमुंद जिले के प्रभारी मंत्री ताम्रध्वज साहू भी पहुंचे थे। यहां  मुख्यमंत्री के साथ प्रदेश के आलाधिकारी मौजूद थे।
मालूम हो कि मुख्यमंत्री भेंट मुलाकात कार्यक्रम के तहत जनता से रूबरू हो रहे हैं  एवं जनता की समस्याओं को सुन रहे हैं। साथ ही कार्यक्रम शासन की विभिन्न योजनाओं का क्रियान्वयन भी कर रहे हैं।इसी के तहत मुख्यमंत्री श्री बघेल भेंट मुलाकात कार्यक्रम में ग्राम गोपालपुर के बाद बसना विधानसभा के ग्राम पिरदा पहुंचे। मुख्यमंत्री  ने बसना विधानसभा में 64 करोड़ 13 लाख के विकास कार्यों का भूमिपूजन व लोकार्पण किया।
इस अवसर पर उन्होंने कहा कि तीन कि़स्त आ गई चौथा कि़स्त 31 मार्च के पहले आ जाएगी। किसानों के जरूरत के अनुसार राशि दे रहे हैं। खासकर त्योहार,शादी आदि में। उन्होंने
किसान मोहन प्रधान से बातचीत की। मोहन ने बताया कि 5 एकड़ जमीन हैं1 लाख 95 हजार ऋण माफी हुई।किसान मोहन प्रधान ने बताया कि इस वर्ष 2640 और 2660 रुपए में धान खरीदी कर रहे हैं।
 किसान राजेन्द्र डड़सेना ने बताया की उन्हें धान विक्रय के लिए टोकन मिल गया है। किसान न्याय की 3 किश्त राशि मिल चुकी हैं।कौशल्या यादव ग्राम अठारह गोड़ी ने बताया कि राशन कार्ड बना है। घर में 12 सदस्य हैं। हमें 10-10 किलो चावल मिलता है। नमक फ्री में मिलता है। शक्कर 17 रुपये में मिलता है। 1200 रुपए गैस में रसोई गैस के लिए देते हैं। पर यह महंगा है। जिसके कारण इसका उपयोग नहीं कर पाते। चावल,नमक शक्कर राज्य सरकार देती है। मिट्टी तेल यूरिया भारत सरकार देती है।
कपूरचंद यादव ग्राम गोपालपुर ने कहा कि कभी नहीं सोचा था कि गोबर 2 रुपये किलो में विक्रय होगा।50 क्विंटल गोबर बेच लिया हूं।
होमेश्वरी साहू ने बताया कि 1054 क्ंिवटल वर्मी बनाये ,4 लाख 2000 हजार मिला।सभी सदस्यों में  वितरण किया। अपने पैसे से बच्चों को पढ़ा रही हूं। समिति के अध्यक्ष ने बताया कि वर्मी कम्पोस्ट 17 हजार क्विंटल बनाया। 1 लाख 70 हजार का विक्रय किया। किसान राजेन्द्र डड़सेना ने बताया कि उन्हें धान विक्रय के लिए टोकन मिल गया है। किसान न्याय की 3 किश्त राशि मिल चुकी हैं।
इस पर मुख्यमंत्री ने कहा कि  वर्मी कम्पोस्ट बनाकर लाभ अर्जित कर रहे हैं। स्वालम्बी गोठान के माध्यम से ग्राम विकास के लिए  राशि दी जा सकती है। महात्मा गांधी जी के स्वावलम्बन की दिशा में आगे बढ़ रहे है। भेट मुलाकात कार्यक्रम में सीएम से मिलने सात महीने की नन्हीं बच्ची भावना भी अपनी मम्मी मंदाकिनी साहू और दादी के साथ आई थी।  किसान संजय पटेल ग्राम मेमरा ने कहा कि वर्मी कंपोस्ट डालकर सुगन्धित धान का  उत्पादन कर रहे हैं। वर्मी कम्पोस्ट से स्वाथ्य के लिए फायदा हुआ।
मुख्यमंत्री ने सभी से  पैरा को न जलाने करने का आग्रह किया। रासायनिक खाद से जमीन अनुपजाऊ बनते जाता है। वर्मा कंपोस्ट से खेत उपजाऊ बनता है।
उन्होंने कहा कि  गौमाता, धरती की सेवा एवं मानवता की सेवा के लिए योजना है । पैरा का दान करें, आग ना लगाएं। पैरा जलाने से प्रदूषण बढ़ता है। वातावरण शुद्ध रहे , यही सबका प्रयास हो।
कु प्रज्ञा साहू ने संविधान की  प्रस्तावना को अंग्रेजी में बताया। वह प्रायमरी की छात्रा है। इससे  मुख्यमंत्री प्रभावित हुए और कहा कि सबको संविधान की जानकारी होनी चाहिए। बहुत अच्छा लगा एक बच्ची सविधन को जानती है सबको जानना चाहिए।
शोभाराम पटेल ने बताया कि उन्हें भूमिहीन मजदूर न्याय योजना के तहत 3 किश्त मिल चुका है। घसियाराम यादव ने कहा भूमिहिन  योजना  में 2 कि़स्त मिला। हम मजदूर को सात हजार  दे रहे हैं।
हाट बाजार क्लिनिक योजना के बारे में कबीर साहू खैरखूंटा ने कहा कि योजना का लाभ मिला। हर शुक्रवार को बाजऱ में गाड़ी  आता है। नि:शुल्क खून चेक किया। टेबलेट भी दिया। वो भी नि:शुल्क।
छात्रा के अनुरोध पर मुख्यमंत्री ने शासकीय हायर सेकंडरी स्कूल अमलीडीह के दो स्थानन्तरित शिक्षिका का ट्रांसफर रोकने के निर्देश दिए।
गोपालपुर की ग्रामीण फूलबाई ने कहा कि पट्टा चाहिए। होमेश्वरी साहू ने बताया 1054 किवतल वर्मी बनाये , 4 लाख 2000 हजार मिला। ग्राम भोकलूडीह में सरपंच के आग्रह पर नया स्कूल भवन तत्काल स्वीकृत करने के निर्देश दिए।
छात्रा प्रभारानी पटनायक ने मुख्यमंत्री पर एक कविता सुनाई।

मुख्यमंत्री की घोषणाएं              
बसना को अनुविभागीय कार्यालय का दर्जा। शासकीय उच्च माध्यमिक विद्यालय गोपालपुर भवन का उन्नयन। ग्राम मेमरा हाईस्कूल का हायर सेकंडरी स्कूल में उन्नयन। ग्राम लाखागढ़ से राजा सवइय्या कला तक सडक़ निर्माण। देवगांव जलाशय नहर जीर्णोद्धार एवं नहर लाईनिंग कार्य । पिथौरा नगर पंचायत  में गौरव पथ निर्माण। बाघ नदी में एनीकट निर्माण। ग्राम पंचायत भोकलूडीह में नवीन प्राथमिक स्कूल भवन की घोषणा। ग्राम पंचायत के सरपंच को वन अधिकार पत्र के लिए अतिशीघ्र कार्रवाई करने के निर्देश। बसना में बाजार स्थल में चबूतरा शेड का निर्माण।

 


अन्य पोस्ट