महासमुन्द

वल्लभाचार्य में हिंदी विभाग के सामने नन्हा सा बरगद
14-Dec-2022 2:42 PM
वल्लभाचार्य में हिंदी विभाग के सामने नन्हा सा बरगद

महासमुंद,14 दिसम्बर। महाप्रभु वल्लभाचार्य स्नातकोत्तर महाविद्यालय महासमुंद में हिन्दी विभाग ने पर्यावरण की सुरक्षा के लिए बरगद का पेड़   लगाया। वातावरण की शुध्दता और ऑक्सीजन में वृद्धि जैसे उद्देश्य को लेकर हिंदी विभाग के सामने बरगद का वृक्ष लगाया गया है। प्राचार्य  डॉ. अनुसूइया अग्रवाल ने बताया कि बरगद के पेड़ में भगवान ब्रह्मा, श्रीहरि और शिव निवास करते हैं। बरगद के पेड़ों की उम्र सबसे ज्यादा होती है। इसलिए इसे अक्षयवट भी कहा जाता है। विभागाध्यक्ष डॉक्टर दुर्गावती भारतीय ने कहा कि बरगद के पेड़ की प्रत्येक पत्तियां ऑक्सीजन बनाती हैं। इसके छांव में ज्यादा समय तक रहने से दैहिक, दैविक और भौतिक लाभ मिलता है। सहायक प्राध्यापक जीवन चंद्राकर ने कहा कि पेड़ लगाना बहुत ही श्रेष्ठ कार्य होता है।
 इस अवसर पर एम ए तृतीय सेमेस्टर से दीपम साहू, एम ए प्रथम सेमेस्टर से नीलेश महापात्र और अन्य छात्र-छात्राएं उपस्थित थे। 


अन्य पोस्ट