महासमुन्द
लाल भाजी, टमाटर चटनी, हाथ से पिसा मूंग दाल एवं छत्तीसगढिय़ा व्यंजन परोसा
‘छत्तीसगढ़’ संवाददाता
महासमुंद, 13 दिसंबर। मंगलवार को भेंट मुलाकात कार्यक्रम के तहत ग्राम पिरदा, िवधानसभा-बसना जिला महासमुंद में मुख्यमंत्री ने आदिवासी किसान के घर भोजन किया ।
मुख्यमंत्री भूपेश बघेल मंगलवार को अपनी प्रदेश व्यापी भेंट-मुलाक़ात के दौरान बसना के ग्राम पिरदा निवासी आदिवासी किसान राजेश सिदार के घर पर जमीन पर पालती बैठकर फूलकांस की थाली में बड़ी ही सादगी के साथ छत्तीसगढ़ी पारंपरिक भोजन का लिया स्वाद लिया। मुख्यमंत्री को किसान राजेश सिदार के यहां कांसे की थाली में लाल भाजी, टमाटर चटनी, हाथ से पिसा मूंग दाल एवं छत्तीसगढिय़ा व्यंजन परोसा गया। इस दौरान गृह व जि़ले के प्रभारी मंत्री ताम्रध्वज साहू,बसना विधायक देवेन्द्र बहादुर सिंह, व उनके साथ राजेश सिदार ने भी भोजन किया।