महासमुन्द
पत्रकारों से रूबरू होते हुए सीएम
'छत्तीसगढ़' संवाददाता
महासमुंद, 15 दिसम्बर। अधिकारियों की बैठक समाप्त होते ही मुख्यमंत्री भूपेश बघेल बागबाहरा में प्रेसवार्ता के लिए पहुंचे। उनके साथ गृह मंत्री भी उपस्थित थे। खल्लारी विधायक भी साथ में थे।
पत्रकारों से रूबरू होते हुए सीएम ने कहा कि न्याय की योजना से लोगों को राहत मिली है। हमारे अधिकारी जिले के लोगों को शासकीय योजनाओं के बारे में बता रहे हैं। जिलों के लोगों ने कहा है कि गौठनों के कारण पलायन रुका है। उत्पादकों के साथ स्थानीय लोगों को भी रोजग़ार मिल रहा है। स्वास्थ्य के क्षेत्र में उल्लेखनीय कार्य हो रहा है। हाट बाजार,स्लम योजना ठीक से संचालित हो रहा है। किसानों के फसल की समर्थन मूल्य पर खरीदी हो रही है। बिजली बिल हाफ़ योजना का फायदा भी लोगों को मिल रहा है।
मुख्यमंत्री ने कहा कि जिले में इंग्लिश मीडियम स्कूल की मांग बहुत है। विभिन्न सरकारी योजनाओं का लोग लाभ ले रहे हैं। मिलेट्स प्लांट भी शुरू किया गया है। हाट बाजार, स्लम योजना के साथ स्वास्थ्य के क्षेत्र में उल्लेखनीय कार्य हो रहा है। दलहन-तिलहन फसल को भी समर्थन मूल्य पर खरीद रहे हंै। स्कूली बच्चों के लिए जरूरी प्रमाण पत्र बनाने के काम का सरलीकरण हुआ है। राज्य में 11 अनुविभाग 85 तहसील बनाकर प्रशासन और जनता के बीच दूरी कम की गई है। हमारी सरकार ने तेंदूपत्ता संग्राहकों के लिए भी योजना बनाई गई है। शासन-प्रशासन लोगों के हित का काम कर रही है।
उन्होंने आरक्षण संशोधन विषय पर पत्रकारों के सवाल का जवाब भी दिए। हमने मलेरिया मुक्त छत्तीसगढ़ का अभियान चलाया है। इससे लाभ भी मिला है।
मुख्यमंत्री ने प्रेस क्लब के लिए बीस लाख रुपए की घोषणा की। बागबाहरा थाने में मुख्यमंत्री को गार्ड ऑफ ऑनर दी गई।