महासमुन्द

पौने चार साल हो गये केंद्र से इथेनॉल बनाने की अनुमति नहीं मिली, हमने 12 उद्योगपतियों से एमओयू कराया है-सीएम
15-Dec-2022 3:32 PM
पौने चार साल हो गये केंद्र से इथेनॉल बनाने की अनुमति नहीं मिली, हमने 12 उद्योगपतियों से एमओयू कराया है-सीएम

भेंट मुलाकात कार्यक्रम के बाद ग्राम बगारपाली में मुख्यमंत्री ने लोगों के साथ सेल्फी ली

‘छत्तीसगढ़’ संवाददाता
महासमुंद, 15 दिसम्बर।
भेंट-मुलाकात में खल्लारी विधानसभा के बगारपाली और एमके बाहरा में सीएम ने कहा कि केंद्र से इथेनॉल बनाने की अनुमति नहीं मिली है। छत्तीसगढ़ में धान की भरपूर खेती होती है इसलिए धान से इथेनॉल बनाने की अनुमति केंद्र सरकार से मांग रहे हैं। हमने 12 उद्योगपतियों से एमओयू कराया है। इस आशा में कि केंद्र सरकार अनुमति देगी। हम बस अनुमति चाहते हैं। पौने 4 साल हो गए हैं, मगर अभी तक अनुमति नहीं मिली है।

उन्होंने कहा इथेनॉल प्लांट बनेगा तो धान की कीमत में इजाफ ा होगा। ग्राम बगारपाली और एमके बाहरा में सीएम ने कई घोषणाएं की जिनमें मुख्यरूप से सामुदायिक स्वास्थ्य केन्द्र बागबाहरा को 30 बिस्तर से 100 बिस्तर में उन्नयन, ग्राम कुलिया में विद्युत सब-स्टेशन की स्वीकृति शामिल हैं। वहीं चण्डी मंदिर बागबाहरा और खल्लारी मंदिर को पर्यटन स्थल के रूप में विकसित करने की घोषणा भी मुख्यमंत्री ने की। इस भेंट मुलाकात कार्यक्रम के बाद ग्राम बगारपाली में मुख्यमंत्री ने लोगों के साथ सेल्फी ली। उन्होंने खल्लारी विधानसभा क्षेत्र में 29.26 करोड़ रुपए के विकासकार्यों का लोकार्पण व भूमिपूजन किया।

इसमें ग्राम एमके बाहरा में हाईस्कूल, मुनगासेर में जिला सहकारी केंद्रीय बैंक की शाखा, कमरौद से चरौदा मार्ग और पुल-पुलिया निर्माण, खोपली से सोनापुटी मार्ग और पुल-पुलिया, सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र बागबाहरा का 30 बिस्तर से 100 बिस्तर में उन्नयन,आईटीआई बागबाहरा में 2 नये ट्रेड. इलेक्ट्रिशियन व फिटर की स्वीकृतिए चण्डी मंदिर बागबाहरा और खल्लारी मंदिर को पर्यटन स्थल के रूप में विकसित करना और ग्राम कुलिया में विद्युत सब.स्टेशन की स्वीकृति शामिल हैं।

सीएम ने कहा कि प्रदेशभर में लोगों ने बताया है कि अब उन्हें रोजगार के लिए बाहर जाने की जरूरत नहीं है। छत्तीसगढ़ में योजनाओं की वजह से पलायन रुका है। जशपुर में भी पलायन में कमी आने की बात सामने आई थी। इससे यही समझ में आता है कि योजनाओं से लोगों की आर्थिक स्थिति सुधरी है। ये बहुत अच्छा संकेत है।

भेंट मुलाकात: सीएम से बेझिझक अपनी बात अपनी ही भाषा में कह रहे लोग
महासमुंद में बीते 13 तारीख से मुख्यमंत्री का स्वागत, मुलाकात कार्यक्रम जारी है। यह क्रम 16 दिसंबर तक चलेगा। जिले के लोग उम्मीद और विश्वास से मुख्यमंत्री की तरफ  टकटकी लगाए देख रहे हंै। मुख्यमंत्री से बातचीत में लोगों की इतनी ऊर्जा है कि लोग एक ही जगह पर दो-दो घण्टे से बैठकर भी खुद को तरोताजा महसूस कर रहे हैं। गांव की महिलाएं, बुजुर्ग, युवा, किसान सभी मुख्यमंत्री से बेझिझक अपनी बात अपनी ही भाषा में कह रहे हैं। बगैर माइक के भी मजेदार तरीके से अपनी बातों को रख रहे हैं। बातचीत का दौर छत्तीसगढ़ी में शुरू होता है। छत्त्सीगढ़ी में ही योजनाओं की समीक्षा होती है। मुख्यमंत्री बड़ी तन्मयता से लोगों की बात सुनते हैं और समाधान निकलते हैं।
 


अन्य पोस्ट