महासमुन्द
मुख्यमंत्री ने दृष्टिबाधित बाल गायक को हरसंभव मदद देने आश्वस्त किया
15-Dec-2022 4:06 PM
Join WhatsApp Group 1 यहाँ क्लिक करे
‘छत्तीसगढ़’ संवाददाता
महासमुंद, 15 दिसम्बर। ग्राम पिरदा में आठ वर्षीय दृष्टिबाधित बालक हिमांशु पसायत के लिए उसके पिता ने मुख्यमंत्री से मदद मांगी। वे मजदूरी करते हैं, बेटे का इलाज कराना चाहते हैं। हिमांशु तीन भाषाओं हिंदी, छत्तीसगढ़ी और उडिय़ा में सुमधुर गाना गाता है। हिमांशु पांच वर्ष की आयु से संगीतमयी प्रस्तुति देता है। मुख्यमंत्री ने हिमांशु की हरसंभव सहायता के लिए उसके पिता को आश्वस्त किया है।
Join WhatsApp Group 2 यहाँ क्लिक करे