महासमुन्द

सीएम को ज्ञापन सौंपने की तैयारी
15-Dec-2022 3:26 PM
सीएम को ज्ञापन सौंपने की तैयारी

‘छत्तीसगढ़’ संवाददाता
महासमुंद, 15 दिसम्बर।
पूर्व विधायक एवं चिकित्सा प्रकोष्ठ प्रदेश संयोजक डॉ.विमल चोपड़ा के नेतृत्व में आज 4 सूत्रीय मांगों को लेकर सहारा कार्यकर्ता एवं निवेशक संघ के साथ मुख्यमंत्री को उनके महासमुंद आगमन पर ज्ञापन सौंपेंगे। सहारा कार्यकर्ता एवं निवेशक संघ द्वारा  आयोजित 2 दिवसीय धरना प्रदर्शन में पूर्व विधायक एवं चिकित्सा प्रकोष्ठ प्रदेश संयोजक डा. विमल चोपडा़ शामिल हुए।
 


अन्य पोस्ट