‘छत्तीसगढ़’ संवाददाता
महासमुंद, 11 अप्रैल। जिला स्काउट्स एवं गाइड्स प्रशिक्षण केन्द्र महासमुंद से राष्ट्रीय आपदा प्रबंधन, व्यक्तित्व विकास एवं पर्वतारोहण शिविर कुल्लू मनाली हेतु जिले के स्काउट्स एवं गाइड को संघ के जिलाध्यक्ष दाऊलाल चन्द्रकार ने रवाना किया। इस अवसर पर येतराम साहू जिला मुख्य आयुक्त की, अध्यक्षत ऐश्वर्या तिवारी, जिला उपाध्यक्ष वेददेव वर्मा, रामकुमार साहू,कमल लुनिया,प्रमोद कुमार कन्नौजे,अर्चना तिवारी, तामेश्वरी साहू गाइड कैप्टिन, व्यासनारायण बंजारे, एच डब्लू बी स्काउट जिला प्रभारी उपस्थित थे।
इस शिविर के लिए जिले से 10 सीनियर स्काउट फुलेश्वर निर्मलकर, तीरथराम पटेल, राहुल जोगी शा.उ.मा.वि. झलप से भूपेन्द्र कुमार साहू भूपेन्द्र कुमार साहू, आयुष सोनी, जूनियर भूपेन्द्र साहू, आयुष सोनी, हिमेश स्वामी आत्मानंद हिन्दी माध्यम महासमुन्द, विकास मौर्य शा. डी.एम.एस. स्कूल, नीरजराव घाडग़े स्वामी आत्मानंद शासकीय इंग्लिश स्कूल नयापारा, पूष्पेन्द्र साहू शा.उ.मा.वि. सुखरीडबरी एवं 8 सीनियर गाइड्स तुलेश्वरी साहू, चन्द्रकिरण साहू पटेवा, छाया साहू, सिद्वेश्वरी साहू बिरकोनी से, नीरा साहू, रागिनी साहू, नाजिया बानो कन्या उ.मा.शा. महासमुंद समेत 20 प्रतिभागी रवाना हुए हैं।
ये सभी कल 12 अप्रैल से 16 अप्रैल तक पांच दिवसीय पर्वतारोहण शिविर में सम्मिलित हो रहे हैं। शिविर में पर्वतारोहण, रोप वे, मंकी क्राल, सस्पेंशन ब्रीज, टायर बेस, लेडर, आपदा प्रबंधन एवं व्यक्तित्व विकास, प्रकृति अवलोकन इत्यादि प्रशिक्षण दिया जाएगा। उपस्थित जनों ने आशीर्वचन में उन्हें कठिन परिस्थितियों में हंसते हुए जीवन जीने, अनुशासन में रहकर कार्य करने, जीवन में साहस, त्याग, सेवा और स्वावलंबन को अपनाने की प्रेरणा दी और कहा कि यह शिविर आपके जीवन का एक यादगार शिविर बने।
शिविर की सफलता के लिए स्काउट गाइड के राज्य मुख्य आयुक्त विनोद सेवनलाल चन्द्राकर, कैलाश सोनी राज्य सचिव, जिला उपाध्यक्ष लक्ष्मण पटेल, संजय शर्मा, जय पवार, ऐश्वर्या तिवारी, डॉ. मंजू शर्मा, धर्मशीला दास, जिला शिक्षा अधिकारी एवं जिला आयुक्त गाइड मीता मुखर्जी, हिमांशु भारतीय जिला आयुक्त स्काउट, सहायक संचालक सतीश नायर, नंदकिशोर सिन्हा, जिला प्रशिक्षण आयुक्त संतोष कुमार साहू, समस्त विकासखण्ड अध्यक्ष, विकासखण्ड शिक्षा अधिकारी एवं सचिव ने बधाई एवं शुभकामनाएं दी है।