महासमुन्द

टीबी मुक्त जिला बनने पर पदक को लेकर संशय
09-Apr-2023 3:18 PM
टीबी मुक्त जिला बनने पर पदक को लेकर संशय

पखवाड़े भर में मिले 12 नए मरीज

‘छत्तीसगढ़’ संवाददाता
महासमुंद,9 अप्रैल।
नेशनल सर्टिफिकेशन ऑफ  टीबी एलिमिनेशन अवार्ड-2022 कैटेगरी में कांस्य पदक के लिए जूझ रहे महासमुंद जिले में टीबी के 12 नये मरीज मिले हैं। इससे महासमुंद जिले के पदक के लिए दौड़ में पिछडऩे की आशंका बढ़ गई है। पुरस्कार के लिये महासमुंद समेत प्रदेश के 13 जिलों ने आवेदन भेजा है। जिले में पहले करीब 11 सौ मरीज थे। घटते-घटते 557 रह गये हैं, जिनका उपचार चल रहा है।

इस बीच पिछले पखवाड़े भर में टीबी के विभाग ने अभियान शुरू किया है जिसमें 12 नये मरीज सामने आये हैं।
मालूम हो कि टीबी को लेकर स्वास्थ्य विभाग ने जिले भर में जागरूकता कार्यक्रम चलाया। विभाग को काफ ी दिनों से टीबी के नये मरीज नहीं मिले थे। लेकिन जागरुकता अभियान के बीच ही बीते पखवाड़े में 12 नये मरीज सामने आए हैं। इनके मिलने से स्वास्थ्य अमले की चिंता बढ़ गई है। जिला मुख्यालय से लेकर प्राथमिक चिकित्सालयों तक टीमें काम कर लोगों को टीबी मुक्ति की राह पर अग्रसर कर रही हंै।

हाल ही में स्वास्थ्य मंत्रालय ने महासमुंद जिले के स्वास्थ्य टीम की मेहनत को देखते हुए माह भर से टीबी को लेकर जिले की तारीफ  की थी। महासमुंद जिले में 15 दिनों में पहले टीबी के मरीजों की संख्या घट रही थी लेकिन नये सर्वे में टीबी मरीजों की संख्या 12 बढ़ गई है।

अब टीबी मरीजों की जांच का प्रथम चरण प्रारंभ हो चुका है। जिसमें जांच का प्रथम चरण शुरु हुआ है और कैंसर, शुगर, बीपी सहित गंभीर बीमारियों से ग्रस्त लोगों की जांच की जा रही है। इसके तहत सभी निजी चिकित्सालयों, नर्सिंग होम्स,प्राइवेट प्रैक्टिशनरों और केमिस्टों द्वारा चिन्हांकित टीबी व कुष्ठ के संदेहास्पद मरीजों की दैनिक सूची प्राप्त कर टीबी व कुष्ठ के पोर्टल में इन्द्राज किया जा रहा है। इस दौरान जांच की जरूरत वाले संदिग्ध मरीजों का नि:शुल्क सैंपल भी लिया जा रहा है। क्षय रोग विभाग के उत्तम श्रीवास ने बताया कि टीबी रोग में कमी लाने व देश को टीबी मुक्त बनाने शासन द्वारा लगातार प्रयास किया जा रहा है।

लिहाजा विभाग ग्रामों में बैठकों के माध्यम से टीब जांच में मिले नये टीबी मरीजों को जागरूकता के साथ मौके पर ही स्वास्थ्य सुविधाएं, परामर्श देने के साथ साथ सेंपल ले रही है। मंत्रालय की ओर से जारी आदेश के अनुसार वर्ष 2025 तक टीबी मरीजों के आंकड़ों को कम करने हैं। मार्च माह तक का लक्ष्य मिला है।


अन्य पोस्ट