‘छत्तीसगढ़’ संवाददाता
पिथौरा, 16 अप्रैल। भारतरत्न बाबा साहेब डॉ. भीमराव अम्बेडकर की 132वीं जयंती पर शुक्रवार को हेलीपैड ग्राउंड लहरौद में अनुसूचित जाति एवं जनजाति संयुक्त मोर्चा द्वारा कार्यक्रम का आयोजन किया गया।
कार्यक्रम के मुख्य अतिथि राजा देवेंद्र बहादुर सिंह अध्यक्ष वन विकास निगम एवं विधायक ने कहा कि बाबा साहेब अम्बेडकर की भूमिका संविधान निर्माण में अतुल्य है। यह वही संविधान है जो हर नागरिक के अधिकारों की रक्षा करता है। एक नागरिक के तौर पर उनके कर्तव्यों को सुनिश्चित करता है।
श्री सिंह ने आगे कहा कि डॉ . अम्बेडकर को बचपन से ही भेदभाव का सामना करना पड़ा, लेकिन उन्होंने कठिनाइयों से हार नहीं मानी और उच्च शिक्षित होकर देश का नाम रौशन किया । देश - विदेश में पढ़ाई कर 32 डिग्री हासिल की । एक कुशल कानूनविद होने के साथ साथ डॉ . अम्बेडकर एक अर्थशास्त्री भी रहे ।
विधायक देवेंद्र बहादुर सिंह ने नगर में डॉ भीमराव अंबेडकर की आदम कद प्रतिमा लगाने की घोषणा की।
कमलेश ध्रुव प्रदेश उपाध्यक्ष आदिवासी समाज ने कहा कि डॉ.साहेब ने दलितों - पिछड़ों को मुख्य धारा में लाने का प्रयास किया । आज उनके ही प्रयास का नतीजा है कि देश के सर्वोच्च पदों पर भी दलित और पिछड़ा वर्ग आसीन हो रहा है । उनके संदेश को जन - जन तक पहुंचाने का प्रयास होना चाहिए । बाबा साहेब ने जीवन पर्यंत समाज उत्थान और नारी सम्मान के लिए काम किया।
डॉ. अनिल भतपहरी सचिव राजभाषा आयोग छग ने कहा कि भारतीय संविधान के ढांचे और वर्तमान स्वरूप डॉ . अम्बेडकर साहेब की ही देन है । उनके प्रयास से ही आज भारत में लोकतांत्रिक पद्धति मजबूत है। उनके प्रयास से ही समतामूलक समाज की स्थापना हुई।
उन्होंने लोगों की अज्ञानता को दूर करने का संकल्प लिया। लोगों को जागरूक किया भेदभाव को दूर करने का प्रयास किया । समाज में बदलाव लाने का प्रयास किया ।
कार्यक्रम को राज महंत पीएल कोसरिया, आत्माराम यादव अध्यक्ष नगर पंचायत, रणजीत कोसरिया, विजय बंजारे, केडी नाग सहित आदि ने भी संबोधित करते हुए कहा कि संविधान का मुख्य वास्तुकार और निर्माता डा . भीमराव अम्बेडकर ही हैं । बाबा साहेब ने गरिमा और विनम्रता के साथ कम समय में संविधान तैयार किया ।
कार्यक्रम के पूर्व सभी अतिथियों ने डॉ भीमराव अम्बेडकर के छायाचित्र पर माल्यार्पण कर दीप प्रज्वलित किया । एसटी एससी संयुक्त मोर्चा के संयोजक रामेश्वर सोनवानी ने स्वागत भाषण तथा आभार प्रदर्शन व किया । मंच संचालन विधायक प्रतिनिधि अजय नंद ने किया। अतिथियों का सभी समाजजनों ने शाल , श्रीफल और फूलमालाओं से स्वागत किया ।
कार्यक्रम को सफल बनाने में मुख्य रूप सेआयोजन समिति के, मनराखन ठाकुर, आलेख भोई, तरूवार कोसरिया, संजय कोसरिया, सत्यप्रकाश जोशी, राजेन्द्र मार्कण्डेय, मधुकर, नंदकुमार सोनवानी, भानु बघेल, श्याम नेताम, तुलसी दीवान विशेष योगदान रहा। इस अवसर पर भूमिका ध्रुव, कमला माझी, दिनेश रावल, फिरोज खान, धर्म सिंह बर्मन, रेखराज बघेल जिला सचिव प्रगतिशील सतनामी समाज,रूपाई बसन्त, सरोज साव, अमृत कुर्रे, जे दी घृतलहरे, बी जांगड़े ,जमुना घृतलहरे, पवनबघेल राजस्व निरीक्षक,एस के भोई उप अभियंता, एम आर रामटेके उपअभियंता, जाटव कृषि विस्तार अधिकारी, भारत दीवान, यू के दास मंडल संयोजक, लखनकुर्रे, श्रीलाल कोसले, परमेश्वर कुर्रे, दिलीप वर्मा, मुदित वर्मा देवसिंह मार्कण्डेय, सन्तोष तांदी सरपँच चारभाठा, बबिता बघेल सरपंच सपोस, राजा कोसरिया, विक्कू बघेल छबिलाल बघेल, छबिलाल कोसरिया, नरसिंह ठाकुर, चंद्रशेखर ध्रुव, अमरसिंह,सीताराम डड़सेना एवम अनेक समाज प्रमुख, अधिकारी, कर्मचारियों उपस्थित थे।