महासमुन्द
तीन दिनी राज्यस्तरीय मानस गान समारोह
09-Apr-2023 2:22 PM
Join WhatsApp Group 1 यहाँ क्लिक करे
‘छत्तीसगढ़’ संवाददाता
महासमुंद, 9 अप्रैल। झलप महिला मंडल द्वारा रामलीला चौक पर तीन दिवसीय राज्यस्तरीय मानस गान समारोह का आयोजन किया गया।
झलप में आयोजित राज्यस्तरीय मानस गान समारोह के मुख्य अतिथि नगर पालिका अध्यक्ष राशि त्रिभुवन महिलांग रहीं। समारोह का शुभारंभ नपाध्यक्ष श्रीमती महिलांग ने भगवान श्रीराम की पूजा अर्चना कर की। मुख्य अतिथि के आसंदी से नपाध्यक्ष श्रीमती महिलांग ने कहा कि महिला मंडल द्वारा आयोजित राज्यस्तरीय मानस गान समारोह में शामिल होने वाले प्रतिभागियों का कला के साथ भक्ति के रस में सभी सराबोर होंगे। उन्होंने कहा कि भक्ति भरा गान मानव जीवन को तार देता है। इस समारोह में आसपास क्षेत्र के अनेक प्रतिभागी शामिल हुए।
Join WhatsApp Group 2 यहाँ क्लिक करे