महासमुन्द

सांसद चुन्नीलाल ने क्षेत्र के लिए क्या कार्य किया यह बताने की आवश्यकता नहीं, नपाध्यक्ष खुद की गिरेबान में झांके कहा-राजनीतिक लाभ के लिए किसी भी दल में शामिल हो जाती हैं
10-Apr-2023 2:35 PM
सांसद चुन्नीलाल ने क्षेत्र के लिए क्या कार्य किया यह बताने की आवश्यकता नहीं, नपाध्यक्ष खुद की गिरेबान में झांके  कहा-राजनीतिक लाभ के लिए किसी भी दल में शामिल हो जाती हैं

‘छत्तीसगढ़’ संवाददाता

महासमुंद,10 अप्रैल। दो दिन पहले नगरपालिका अध्यक्ष राशि त्रिभुवन महिलांग का सांसद चुन्नी लाल साहू के साथ फोटो खिंचवाकर जारी विज्ञप्ति पर भाजपा नेताओं ने आरोप लगाया है कि नपाध्यक्ष खुद राजनीतिक लाभ हेतु कब किस दल में शामिल हो जाती हैं, यह महासमुंद की जनता भली-भांति परिचित है। सांसद चुन्नीलाल साहू से विकास के संबंध में सवाल करने से पूर्व खुद के गिरेबान में झांकने की आवश्यकता है। महासमुंद नगर पालिका अध्यक्ष द््वारा जारी उक्त प्रेस विज्ञप्ति का खंडन करते हुए सांसद प्रतिनिधि एवं भाजपा महिला मोर्चा जिला अध्यक्ष सुधा साहू, भाजपा युवा नेता कुंदन साव ने कहा कि जिसमें राशि महिलांग ने सांसद से क्षेत्र के विकास रके बारे में पूछ रही हैं।

भाजपा नेताओं ने कहा है कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की केंद्र की सरकार एवं महासमुंद लोकसभा क्षेत्र के सांसद चुन्नीलाल साहू ने क्षेत्र के लिए क्या कार्य किया, यह बताने की आवश्यकता नहीं है। फिर भी बता देते हैं कि महासमुंद की बहुप्रतीक्षित मांग तुमगांव रेलवे ओवरब्रिज का निर्माण, महासमुंद नगर के बीचों बीच सडक़ चौड़ीकरण, रोड डिवाइडर निर्माण कार्य, महासमुंद मेडिकल कॉलेज, कोरोना काल में प्रधानमंत्री गरीब कल्याण योजना के तहत प्रत्येक गरीब व्यक्ति को मुफ्त 5 किलो खाद्यान्न, फ ्री वैक्सीन, बेलसोंडा ओवरब्रिज निर्माण कार्य की स्वीकृति यह सब सांसद चुन्नीलाल साहू के प्रयासों से ही संभव हो पाया है।

सांसद प्रतिनिधि सुधा साहू, युवा नेता कुंदन साव ने पलटवार करते हुए नगरपालिका अध्यक्ष राशि त्रिभुवन महिलांग से पूछा है कि  वह बताएं अपने कार्यकाल में महासमुंद नगर विकास हेतु आज तक क्या किया? जबकि वे पूर्व में भी 5 वर्ष नपाध्यक्ष रह चुकी हैं। आज वे कांग्रेस पार्टी से नपाध्यक्ष हैं और राज्य में उनकी सरकार है। महासमुंद विधानसभा में भी उनके पार्टी के ही विधायक हैं।

इनका कहना है कि नपाध्यक्ष द्वारा सांसद चुन्नीलाल साहू से मुलाकात कर एक ज्ञापन दिया था। जिसमें उन्होंने गैस सिलेंडर की दर में कमी किये जाने एवं केंद्रीय मंत्री नितिन गडकरी को बेलसोण्डा ओवरब्रिज की स्वीकृति, तुमगांव ओवरब्रिज के निर्माण कार्य पूर्ण हेतु धन्यवाद ज्ञापित किया था। साथ ही शहर नहर लिंक रोड हेतु राशि की मांग को लेकर ज्ञापन था। नपाध्यक्ष राशि महिलांग ने सासंद के साथ फोटो खिंचवाई और अपनी कुंठित मानसिकता के चलते उक्त फोटो का दुरुपयोग करते हुए प्रेस विज्ञप्ति जारी कर अलग ही समाचार जारी किया। यह उनकी ओछी राजनीति को दर्शाता है।


अन्य पोस्ट