महासमुन्द

रात्रिकालीन टेनिस बॉल क्रिकेट: कुड़ेकेल की टीम विजयी
09-Apr-2023 3:05 PM
रात्रिकालीन टेनिस बॉल क्रिकेट: कुड़ेकेल की टीम विजयी

महासमुंद, 9 अप्रैल। बसना न्यू स्टार इलेवन क्रिकेट क्लब इंदरपुर में प्रथम वर्ष रात्रिकालीन टेनिस बॉल क्रिकेट स्पर्धा का आयोजन महाशिवरात्रि मैदान में किया गया। समापन समारोह में मुख्य अतिथि डॉ. सम्पत अग्रवाल एवं विशिष्ट अतिथि के रूप में योगेश साव उपस्थित थे। अध्यक्षता भोजकुमार साव,जगतराम पटेल, तेजेंद्र प्रसाद पटेल, कैलाश पटेल, सहदेव चौहान, विकास प्रधान व शांतिलाल नाग ने की। स्पर्धा के फायनल में ग्राम कुड़ेकेल की क्रिकेट टीम विजयी रही। जिसे 15 हजार रुपए प्रथम पुरस्कार नीलांचल सेवा समिति बसना के सम्पत अग्रवाल ने दी।   

रात्रिकालीन टेनिस बॉल क्रिकेट स्पर्धा द्वितीय 9 हजार रुपए केरामुड़ा की टीम को उद्धव सिदार व कैलाश पटेल इंदरपुर ने, तृतीय 5 हजार रुपए सिंधु कृषि सेवा केंद्र ग्राम बंसुलाने, चतुर्थ इनाम ग्राम मालीडीह को 3 हजार रुपए डॉ राजू पटेल द्वारा प्रदान किया गया। पूरे मैच का आंखों देखा हाल गोकुल नंद चौहान ने दर्शकों को भरपूर मनोरंजन करते हुए प्रस्तुत किया। यह जानकारी भी उन्होंने ही प्रेस विज्ञप्ति में दी। न्यू स्टार इलेवन क्लब इंदरपुर के पदाधिकारियों, सदस्यों ने अतिथियों के अलावा विभिन्न ग्रामों से भाग लेने आयी टीम के खिलाडिय़ों वे क्षेत्र के दर्शकों को धन्यवाद ज्ञापित किया।
 


अन्य पोस्ट