महासमुन्द

एनएसयूआई स्थापना दिवस मनाया
10-Apr-2023 2:37 PM
एनएसयूआई स्थापना दिवस मनाया

महासमुंद,10 अप्रैल। महासमुंद में भारतीय राष्ट्रीय छात्र संगठन (एनएसयूआई) ने कांग्रेस भवन में स्थापना दिवस के अवसर पर ध्वजारोहण कर केक काटा। इसमें कांग्रेस शहर अध्यक्ष खिलावन बघेल, ग्रामीण अध्यक्ष ढेलूराम निषाद विशेष रूप से सम्मिलित हुए।  एनएसयूआई जिलाध्यक्ष शाहबाज राजवानी ने कहा कि पूर्व प्रधानमंत्री स्वर्गीय इंदिरा गांधी ने छात्र-छात्राओं की समस्या व उनके राजनीतिक में भागीदारी को मद्देनजर रखते हुए 9 अप्रैल 1971 को एनएसयूआई की नींव रखी थी। एनएसयूआई कांग्रेस पार्टी की नींव है। यहीं से छात्र लोकतांत्रिक एवं राजनैतिक गतिविधियों में हिस्सा लेकर पार्टी को मजबूती प्रदान करते हैं।  इस अवसर पर प्रमुख रूप से कपिल साहू, प्रदीप चंद्राकर, हर्षित चंद्राकर, एनएसयूआई शहर अध्यक्ष शुभम चंद्राकर, निहाल राव चाकोले, सोमनारायण साहू,घनश्याम साहू, चुन्नीलाल साहू, आयुष भोंसले, जयंत नशीने,छोटू, प्रशांत, ओम, डीके, पुरसोतम, गुलशन, दुर्गेश, हिमांशु, सूरज होरी मोहित आदि उपस्थित थे।


अन्य पोस्ट