महासमुन्द

बकमा में त्रि-दिवसीय मानसगान
11-Apr-2023 2:36 PM
 बकमा में त्रि-दिवसीय मानसगान

महासमुंद,11 अप्रैल। विधानसभा दौरे के दौरान भारतीय जनता पार्टी के जिला उपाध्यक्ष योगेश्वर राजू सिन्हा बकमा में आयोजित त्रि-दिवसीय मानसगान एवं पचरी रामायण समारोह कार्यक्रम में पहुंच कर समस्त ग्रामवासी सहित आयोजक समिति का हृदय से आभार प्रकट करते हुए कहा कि संसार में यदि कोई आदर्श पुरुष हुआ है तो वह हम सबके आराध्य श्री राम हैं। जो एक श्रेष्ठ पुत्र, श्रेष्ठ शिष्य, श्रेष्ठ भ्राता, श्रेष्ठ पति,श्रेष्ठ पिता एवं एक श्रेष्ठ राजा हैं। उन्होंने सभी संबन्धों में श्रेष्ठता का किरदार निभाया है।


अन्य पोस्ट